डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के 66वी महापरिनिर्वाण दिवस को लेकर बहुजन समाज पार्टी सारंगढ़ विधानसभा इकाई की हुई बैठक,,,,,,

Meeting of Bahujan Samaj Party Sarangarh Vidhansabha unit on 66th Mahaparinirvan Divas of Dr. Babasaheb Bhimrao Ambedkar,,,,,,

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- आज दिनांक 2 दिसंबर 2022 को सारंगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत सुवाताल में बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों का आवश्यक बैठक रखा गया था ।

जिसमें बहुजन समाज पार्टी सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह मल्होत्रा ने बसपा प्रदेश इकाई के द्वारा निर्देशित भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी के 66वी महापरिनिर्वाण दिवस को विधानसभा स्तरीय मनाने का जानकारी दिया,जिसमें पार्टी के समस्त पदाधिकारियों के सुझाव से ग्राम पंचायत दहीदा में मनाने का निर्णय लिया गया तथा अन्य कई संगठनात्मक मुद्दे पर चर्चा की गई।

आज के इस बैठक में जिला प्रभारी गिरधर गोपाल सिदार, जिला महासचिव रामसूरत भारद्वाज,सारंगढ़ विधानसभा अध्यक्ष कन्हैया लाल जांगड़े, विधानसभा प्रभारी एड नारायण रत्नाकर, ब्लॉक संयोजक संतराम निराला, पंडित मुनीराम वारे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular