One December Maha Paradan Day and Goth program was organized in Adarsh Gothan Balapur Bilaigarh.
सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिलाईगढ योगेश्वरी बर्मन ने अधिक से अधिक गोठानों में पेरा दान करने ,प्रतिदिन 3 किंवटल गोबर खरीदी करने की अपील करते हुये सभी महिलाओं को समूह बना कर गोठान के बैनर तले आर्थिक गतिविधियों से जुड कर काम करने की सलाह दी। गोठान अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद राय एवं मुद्रिका राय जी के पहल पर ग्रामवासियों ने अपने ब्यय पर पैरादान करने प्रोत्साहित हुये एवं लगभग 55 टैक्टर पैरा गोठान में पहुंचा कर गोमाताओं के सेवार्थ दान करने घोषणा किये।

वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पी के घृतलहरे ने राज्य शासन की योजनाओं से जन समुह क़ो अवगत कराते हुये राजीवगांधी किसान न्याय योजना ,भूमिहिन कृषि मजदूर न्याय योजना,ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन तिलहन व फल पौध की खेती करने,मोटा अनाज मिलेट मिशन योजांतर्गत मक्का,रागी कोदो कुटकी की जैविक खेती करते हुये अधिक आय अर्जित करने समझाईस दिये।बच्जों में टीकाकरण, इनिमिया जांच,पशुउपचार विधि,मछली पालन आदि विषयों पर अधिकारियों ने जानकारी दिये। वर्मी टांकों में केचुआ छोडा गया,पैरा परिवहन आदि कार्य कराया गया।सरपंच प्रमोद लहरे ने गांव की सभी महिलों को कोई न कोई कार्य अपनाने अपिल करते हुये पैरादान के लिये प्रोत्साहित किये ।मौके पर खेमराज चंद्रा,लक्ष्मीनारायण दूबे,दूजराम बरेठ,बालाराम चंद्रा,राम किसन रात्रे,भोलाराम बरेठ,राजीव चन्द्रा ,योगेश लहरे,रामकुमार लहरे ,लालूचंद,देव कुर्रे,सनद साहू,कूंजल श्रीवास,डी एल टंडन,युवा मितान क्लब,परेशी, महिला समूहो से भारत वाहिनी ,त्रिवेणी समूह,लक्ष्मी महिला,दूर्गा महिला,हीरमा बाई,नहरबाई आदि ने अतिथियों सहित लगभग 55 टैक्टर पैरादान करने घोषणा किये।पंचायत विभाग से आर के साहू ने पेंशन योजना विस्तार से बताते हुये सही उम्र में लाभ लेने की बात कही।इसी तरह गोठान खुरसुला में भी गोठान में गोठ आयोजित कर पैरादान सहित जिला प्रशासन द्वारा दिये गये एजेन्डा पर गोठान अध्यक्ष,सरपंच एवं अधिकारियों की उपस्थिति में कार्य सम्पन्न कराया गया।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
