कांग्रेसी नेताओं के नामजद मुर्दाबाद के नारों के साथ भीम आर्मी सारंगढ़ ने आरक्षण का मुद्दा लेकर नेता मंत्रियों का रैली के साथ किया पुतला दहन,,,,,

Bhim Army Sarangarh burnt the effigy of leaders and ministers along with the rally on the issue of reservation, with the slogans of Murdabad nominated by Congress leaders,,,,,

____भीम आर्मी सारंगढ़ बिलाईगढ़ ने आरक्षित S.C. वर्ग से चुने गए नेता मंत्रियों का किया पुतला दहन 16% आरक्षण का मांग बना बड़ा मुद्दा,,,,

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- मामला छत्तीसगढ़ राज्य का है जहां छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट में 24 नवंबर 2022 को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, के नागरिकों को जनसंख्या के अनुपात आरक्षण व्यवस्थित कर आरक्षण देने की बात सामने आई छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व अपने घोषणापत्र में अनुसूचित जाति वर्ग के 16% आरक्षण को बिना घटाएं यथावत रखने की बात कही थी

लेकिन जैसे ही आरक्षण का पैनल बना तो सरकार के कैबिनेट मंत्रालय ने अनुसूचित जनजाति को 32% अन्य पिछड़े वर्गों को 27% और अनुसूचित जाति वर्गों के लिए मात्र 13% आरक्षण का पैनल बनाया जिससे अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों में मानो एक सनसनी फैल गई अनुसूचित जाति वर्ग छत्तीसगढ़ में आक्रोश के कारण छत्तीसगढ़ के विभिन्न जगहों में 16% आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे वही भीम आर्मी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े ने फेसबुक में लाइव आकर अपने कार्यकर्ताओं को आरक्षित एससी वर्ग से चुने गए सभी नेता मंत्रियों का घर घेराव तथा उनके पुतला दहन करने का आदेश जारी कर दिया फिर क्या था ।

भीम आर्मी सारंगढ़ के कार्यकर्ताओं को जैसे ही लाइव वीडियो के माध्यम से पता चला कि दो दिवस में आरक्षित एससी वर्ग से चुने गए सभी नेता मंत्रियों का पुतला दहन करना है तुरंत कमेटी बुलाई गई और 2 दिसंबर 2022 को पुतला दहन करने का निर्णय लिया गया भीम आर्मी सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला प्रभारी मनिंदर सिंह आजाद के अध्यक्षता में सारंगढ़ नगर में भ्रमण करते हुए सारंगढ़ के वर्तमान विधायक उतरी जांगड़े के निवास के सामने जाकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए विधायक को विधानसभा में एससी वर्ग के लिए 16% आरक्षण की मांग हेतु विधानसभा में आवाज उठाने का जिक्र किया और जमकर मुर्दाबाद कि नारेबाजी किया तत्पश्चात नगर भ्रमण करते हुए मुख्य चौक भारत माता चौक में पहुंचकर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री कांग्रेस सरकार भूपेश बघेल सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े कैबिनेट मंत्री रुद्र कुमार, शिव डहरिया, संसदीय सचिव चंद्र देव राय, का पुतला दहन किया साथ ही भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पदमा घनश्याम मनहर के भी मुर्दाबाद का नारा भारत माता चौक में लगातार लगाया और कहा कि यह भी पार्टी की खुशामद करने में लगे हुए हैं, अनुसूचित जाति वर्ग को 16% आरक्षण दिलाने के मुद्दे में चुप्पी साधे बैठे हुए हैं!

आंदोलन में :-
भीम आर्मी सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला प्रभारी मनिंदर सिंह आजाद के साथ जिला अध्यक्ष अपुर बंजारे, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष खगेश निराला, जिला महासचिव अमन प्रेमी, कोषा अध्यक्ष सुदर्शन भारती जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक सिंह, जांबाज कार्यकर्ता राजकुमार वारे, जनक लहरे, हेमंत खूंटे, अजय खूंटे, सुरेंद्र जांगड़े, राजेश भास्कर, गुरु चरण, लक्ष्मीकांत बनज, सुमन, दिलीप कुर्रे, कुलविंदर, निर्मल, नीलकमल, मुकेश,अभय तथा भीम आर्मी सारंगढ़ बिलाईगढ़ के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular