ब्रेकिंग न्यूज़: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवती की दर्दनाक मौत,,,,,

Breaking News: Traumatic death of a girl after being hit by a speeding truck,,,,,

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- सड़कों पर तेज रफ्तार व लापरवाही जिले के लोगों पर कहर बरपा रही है। सड़कें रोजाना खून से लाल हो रही हैं।सड़क हादसे पर लगाम लगाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर तमाम कोशिशों के बाद भी हादसों पर रोक नहीं लग पा रही है। मुख्य रूप से वाहनों की तेज रफ्तार पर अंकुश नहीं लगना हादसे की सबसे बड़ी वजह बन रही है।


यातायात नियमों की अवहेलना का असर सड़क पर दिखाई दे रहा है। रायगढ़-सारंगढ़ रोड में रोजाना कहीं न कहीं कोई सड़क हादसे का शिकार हो रहा है। सड़क पर चलते हुए यातायात नियमों की अवहेलना से कई वाहन चालक दूसरों के लिए मुसीबत बन जाते हैं। उनकी गलती का खामियाजा दूसरे वाहन चालक को चुकाना पड़ता है।

जिला मुख्यालय से महज 4 किलो मीटर की दूरी पर एक सड़क हादसे में युवती के मौत की खबर है ।ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना कोतरी के पास बसीन बहरा मोड़ पर हुई है।मृतिका का नाम प्रियंका रात्रे बताया जा रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आने से युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है वही गुस्साये ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है ।ग्रामीणों की मांग है कि सरकार युवती के परिजनों को मुआवजा दे उसके अलावा दोसी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए ।बहरहाल घटना स्थल पर सारंगढ़ पुलिस पहुच चुकी है घटना की पूरी जांच की जा रही है।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular