नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के उद्घाटन समारोह में ग्राम पंचायत से आए ग्रामीणों का भूख से गुस्सा सातवें आसमान पर, आलोचनाओं के पुल बांधते नजर आए ग्रामीणों सहित कई सरपंच,,,,,

In the inauguration ceremony of the new district, Sarangarh-Bilaigarh, the villagers from the village panchayat got angry with hunger, on the seventh sky, many sarpanches, including the villagers, were seen tying the bridge of criticism.,,,,

____मिली जानकारी के अनुसार सभी ग्राम सरपंच एवं सचिव को खाने का टोकन जनपद पंचायत सीईओ के द्वारा वितरण किया गया।

____इसमें सवाल यह उठता है कि अगर पंचायतों को टोकन बांटा गया तो टोकन के अनुसार खाना बना या नहीं बना।

____अगर टोकन के अनुसार खाना बना था तो आखिर खाना गया तो कहां गया या की बिना अनुमान के ही खाना बनाया गया था।

____क्या जिम्मेदार अधिकारी ही इस तरह के लापरवाही के कारण है जिससे अनेक ग्राम पंचायतों से आए ग्रामीणों को भूखा रहना पड़ गया।


सारंगढ़-बिलाईगढ़ :-दिनांक 3 सितंबर 2022 को नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ का उद्घाटन समारोह रहा जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई बड़े नेता एवं समाज सेवकों ने इस उद्घाटन समारोह में शिरकत किया।
ऐसे में लाजमी है कि सत्ताधारी पार्टी अपनी वर्चस्व का ध्वज लहराने में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं की पूरे सारंगढ़ जिले को दुल्हन की तरह सजाया गया चौक चौराहे पर भूपेश बघेल के तस्वीर के साथ कई नेताओं ने अपनी फोटो सजाएं।
सभी समाज के लोगों ने अलग-अलग जगहों पर स्वागत हेतु अलग-अलग मंडप सजाया , प्रत्येक जगह पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया गया, जिससे संपूर्ण सारंगढ़ में नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ बनने की खुशी देखते ही बन रही थी, ऐसी स्थिति में दूरदराज से आए ग्रामीणों के खुशी का ठिकाना ना रहा प्रशंसा के पुल बांधते नहीं थक रहे थे।
लेकिन जैसे-जैसे मिनट दर मिनट घंटों दर घंटों समय बीतता गया दूरदराज से आए ग्रामीण जो उद्घाटन समारोह में शामिल होने आए थे उन्हें एक वक्त का नाश्ता तक नसीब नहीं हुआ ऐसे में ग्रामीणों सहित कई सरपंचों ने आलोचनाओं के पुल बांधने शुरू कर दिए।
घटना यहां तक घटी की सारंगढ़ के कई सरपंचों ने अपने सरपंच संघ के व्हाट्सएप ग्रुप में इस भूख की कहानी बयान करनी शुरू कर दी।


एक सरपंच ने तो सरपंच संघ के ग्रुप में यह तक लिख डाला की,,,

,,,,,,बहुत समय हो गया तो मेरे यांहा के सब लोग गुस्से में भग गए भाई मेरे कहने पे सब आ गए थे छोटे छोटे बच्चे भी थे और सब सूबा से आगये थे रास्ता बंद रहेगा बोले थे तो सूबा भी जैसे आए है नाश्ता कराया था 380 लोगो को और फिर खाना लेने गए तो रुको आराहा है बोल के 1 घंटा रुकवा दिए फिर ऐसे में बहुत गलत हो जायेगा बोल के फिर से खाना का पैकेट के लिए अडर दिया पर कोई नही रुके रहने दे तेरे खाना को तू ही खाना बोले बहुत सुनाएंगे बहुत गलत हुआ है आज के बाद मैं कभी किसी का नही सुनूंगा अगर इनक्षलोगो के खिलाप उचित कार्यवाही होनी हुआ तो।,,,,,,


ऊपर लिखे कथन हम नहीं सरपंच का कहना है की खाना नहीं मिलने से उनके पंचायत के लोग गुस्से से भाग गए, और वह सभी लोग जो भाग गए वह सरपंच के कहने पर आए हुए थे, सरपंच ने यह भी कह दिया गया था कि सब सुबह आएंगे रास्ता बंद रहेगा जोकि सरपंच साहब ने लोगों को नाश्ता नाश्ता कराया जिसमें 380 लोग खाना खाने से वंचित रह गए सरपंच साहब नाश्ता लेने गए तो भोजन वितरक ने उनसे कहा गया कि 1 घंटा रुको ऐसे में सरपंच अपने समय की नजाकत को ध्यान में रखते हुए खाना के पैकेट के लिए आर्डर दिया, ऐसे में सरपंच ने साफ लिखा है कि जो हुआ बहुत गलत हुआ।

खाली बर्तन और भोजन की आस में खड़ी जनता


ऐसी स्थिति में यह कहना गलत नहीं होगा कि “””हाथी की तो कोई भी पाल सकता है परंतु हाथी का पेट भरना हर किसी के बस की बात नहीं”””
यहां पर समझने वाली बात यह है कि नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अंतर्गत वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की कुल जनसंख्या 6 लाख 17 हजार 252 है। 759 ग्राम, 349 ग्राम पंचायत, 5 नगरीय निकाय है। जिसके अंतर्गत 20 राजस्व निरीक्षक मंडल शामिल है जिनमें सारंगढ़, हरदी, सालर, कोसीर, छिंद, गोड़म, उलखर, बरमकेला, गोबरसिंघा, देवगांव, डोंगरीपाली, सरिया, बिलाईगढ़, पवनी, गोविंदवन, जमगहन, भटगांव, गिरसा, बिलासपुर एवं सरसीवा शामिल है। जिसका कुल राजस्व क्षेत्रफल 01 लाख 65 हजार 14 है एवं 2518 राजस्व प्रकरण की संख्या है। वर्तमान में नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1406 स्कूल, 7 कालेज, 33 बैंक, 3 परियोजना, 141 स्वास्थ्य केन्द्र, 10 थाना एवं 2 चौकी स्थापित है।
ऐसे में सामान्य सी बात है कि 3 सितंबर 2022 को नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के उद्घाटन समारोह में ग्रामीणों की तादाद लाखों में थी होगी, ऐसी स्थिति में खाने पीने का उचित व्यवस्था ना होने के कारण नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के आए हुए कई ग्राम पंचायत के ग्रामीणों सहित कई सरपंचों ने वर्तमान सरकार के लिए आलोचनाओं के पुल बांधते नहीं थक रहे थे।

,,,,,,वर्तमान सरकार को समझदारी पूर्वक जानकारी होना चाहिए कि भाषणों से पेट नहीं भरता पेट भरता है रोटी से, क्योंकि सरकार को जनता चुनती है जनता को सरकार नहीं,,,,,,


जैसा कि सभी को मालूम होगा कि वर्तमान समय में खेती-किसानी का दिन चल रहा है ऐसे में लोग अपने खेतों में जाकर निराई-गुड़ाई का काम करते हैं कई रोजी रोटी के लिए काम करते हैं इन सारी परिस्थितियों को छोड़कर ग्रामीण जनता नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के उद्घाटन समारोह में खुशी खुशी आए तो थे परंतु उन्हें भूखे पेट ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भाषण सुनना पड़ा और क्या भी करते बेचारे इसमें सरपंच की भी कोई गलती नहीं थी उन्हें तो सिर्फ टोकन थमा दिया गया था।
ग्रामीणों की जनसंख्या का आंकड़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अकेले सारंगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र से ग्राम पंचायतों से आने वाले वाहनों की संख्या :-
ट्रैक्टर की संख्या _497
बोलेरो की संख्या_98
पिकअप की संख्या_82
स्कॉर्पियो की संख्या_32
अगर ऐसी स्थिति नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में बनी है तो आने वाले चुनाव में वर्तमान सरकार को बड़ा झटका लग सकता है।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular