New District Committee of Bahujan Samaj Party District Sarangarh-Bilaigarh has been formed, youth leader Praveen Singh Malhotra has been appointed as District President.,,,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- दिनाँक 05/09/2022 को बहुजन समाज पार्टी नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के समस्त पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय कार्यकर्ता बैठक रखी गयी थी जिसके मुख्य अतिथि दाऊराम रत्नाकर (पूर्व विधायक पामगढ़ व प्रदेश प्रभारी बसपा छत्तीसगढ़),

विशिष्ट अतिथि राधेश्याम सूर्यवंशी (प्रदेश प्रभारी बसपा छ. ग.), केशव प्रसाद चंद्रा (विधायक जैजैपुर व प्रदेश उपाध्यक्ष बसपा छ. ग.), श्याम टण्डन ( केंद्रीय प्रतिनिधि व प्रदेश महासचिव बसपा छ. ग.) रहें जिसमे सर्वसम्मति से दोनों विधानसभा के कार्यकर्ताओं/पदाधिकारियों के सहमति से निम्नलिखित बसपा कार्यकर्ताओ को जिला कमेटी की जवाबदारी दी गयी है

जिसमें
जिला प्रभारी (SC) – जीवराज प्रकाश रात्रे
जिला प्रभारी (ST) – गिरधर सिदार
जिला प्रभारी (OBC) – नारायण साहू
जिलाध्यक्ष – प्रवीण सिंह मल्होत्रा
जिला उपाध्यक्ष – मदन पटेल
जिला महासचिव – रामसूरत भारद्वाज
जिला सचिव – संतोष देवांगन
जिला कोषाध्यक्ष – रमेश अनंत
जिला बी.व्ही.एफ. संयोजक – सुमन तांदुलाने को नियुक्त किए गए हैं सभी कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों समर्थकों ने प्रदेश कमेटी बसपा छत्तीसगढ़ के द्वारा नियुक्त किये गए

नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए बसपा परिवार की ओर से बधाई प्रेषित किये हैं और सभी बसपा कार्यकर्ताओं ने इस बार 2023 के विधानसभा चुनाव में दोनों विधानसभा से बसपा प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प लिया है

आज के इस कार्यक्रम में सारंगढ़ व बिलाईगढ़ विधानसभा के सैकड़ो कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।। जय भीम जय संविधान जय कांशीराम बीएसपी जिंदाबाद बहनजी जिंदाबाद ।।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
