A two-day fair was organized in Giroudpuri Dham on the occasion of the birth anniversary of the great majestic, brave, sacrificial Rajaguru Balakdas ji.,,
गिरौदपुरी/बलौदाबाजार :- गुलाम भारत में ही राजा बनने वाले महान प्रतापी, शूरवीर, बलिदानी राजागुरु बालकदास जी की जयंती के अवसर पर गिरौदपुरी धाम में दो दिवसीय मेला का हुआ आयोजन जिसमें लाखो श्रद्धालुओं ने गुरु गद्दी का पूजा अर्चना करके राजा गुरु के बनाये सतनामी सिद्धांत पर चलने का प्रतिज्ञा लिये।

इस अवसर पर गुरु घासीदास बाबा जी के वंशज परिवार सहित संत समाज को आशीर्वाद देने उपस्थित रहे। गुरु बालकदास जी मानव समाज को सतनाम के सूत्र में बाँधने के लिये स्वतंत्र, समानता, एकता, धर्म रक्षक, सुरक्षा ब्यवस्था, अर्थ, न्याय, दंड व सामाजिक रिति रीवाज पर संवैधानिक नियमावली बनाकर उक्त कार्ययोजना ब्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिये

राजमहंत, जिलामहंत, तहसील महंत, अठगंवा कमेटी, भंडारी, छड़ीदार पद पर योग्य लोगों की नियक्ति कर राज्य, जिला, तहसील, अठगंवा व ग्राम स्तर की जिम्मेदारी दिये इसी कारण राजा गुरु बालकदास जी को सतनामी समाज का संविधान निर्माता कहा जाता है।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
