सारंगढ़-रायगढ़ रोड में हादसों का नहीं थम रहा सिलसिला उद्दंडता पूर्वक तेज रफ्तार वाहन ने एक होनहार युवक को लिया अपनी चपेट में, सड़क हुई लाल,,,,

Accidents did not stop in Sarangarh-Raigarh Road, the speeding vehicle blatantly took a promising young man in its grip, the road turned red,,,,

सारंगढ़ :- सड़कों पर तेज रफ्तार व लापरवाही जिले के लोगों पर कहर बरपा रही है। सड़कें रोजाना खून से लाल हो रही हैं।सड़क हादसे पर लगाम लगाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर तमाम कोशिशों के बाद भी हादसों पर रोक नहीं लग पा रही है। मुख्य रूप से वाहनों की तेज रफ्तार पर अंकुश नहीं लगना हादसे की सबसे बड़ी वजह बन रही है।
यातायात नियमों की अवहेलना का असर सड़क पर दिखाई दे रहा है। रायगढ़-सारंगढ़ रोड में रोजाना कहीं न कहीं कोई सड़क हादसे का शिकार हो रहा है। सड़क पर चलते हुए यातायात नियमों की अवहेलना से कई वाहन चालक दूसरों के लिए मुसीबत बन जाते हैं। उनकी गलती का खामियाजा दूसरे वाहन चालक को चुकाना पड़ता है।

Injured Surya Dev Soni


मामला दरअसल सारंगढ़ से महज 11 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत हिर्री में माजदा वाहन क्र.CG.10.Y.7974 ने अपने तेज रफ्तार से घटना को अंजाम दिया जिसमें ग्राम हिर्री के कृषि स्नातक का होनहार युवक सूर्य देव सोनी को मोटरसाइकिल सहित जोरदार भीषण टक्कर मारकर लहूलुहान कर दिया, घटना के दौरान सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तत्काल 112 को सूचित कर घायल सूर्य देव सोनी को रायगढ़ रेफर किया गया है , टक्कर इतनी जबरदस्त थी की सूर्य देव सोनी के सिर पर गंभीर चोटें आई है जिससे सूर्य देव सोनी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular