Plagued by the corruption and threats of the Sarpanch, the Panchgans complained to the Sarangarh Police Station and the Sub-Divisional Officer (Revenue), Sarangarh,,,,,
सारंगढ़ :-सारंगढ़ थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गोड़िहारी के पंचगणों ने दिनांक- 3 अगस्त 2022 को सरपंच के भ्रष्टाचार से त्रस्त होकर एवं धमकियों से निस्तब्ध होकर सारंगढ़ थाना एवं एसडीएम कार्यालय में शिकायत की है।

ग्राम पंचायत गोड़िहारी के पंचगणों ने अपनी शिकायत में लिखित उल्लेख किया है कि :-
ग्राम पंचायत गोड़िहारी के सरपंच श्रीमती हेमलता अरिल्ले पति अनंत अरिल्ले द्वारा अपने पद का दुरूपयोग करते हुये निम्नानुसार कार्यो का राशि गबन कर भ्रष्टचार किया है :-
1. गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार के शौचालय निर्माण हेतु 26,03,000/(छब्बीस लाख तीन हजार रूपये) दस माह पूर्व आहरण कर ली है, परन्तु आज पर्यन्त तक किसी भी परिवार को शौचालय निर्माण की राशि भुगतान आज पर्यन्त तक सरपंच द्वारा नही की गई है।

2. पंचो ने शिकायत मे कहा कि 15 वे वित्त योजना अंतर्गत “नाली निर्माण” एवं पानी टंकी निर्माण के नाम पर राशि आहरण कर लिया गया है, परन्तु आज तक नाली एवं पानी टंकी का निर्माण मौके पर नही हुआ है।
3. स्वागत गेट निर्माण के नाम पर 49000,//(उनचास हजार रूपये) आहरण कर लिया गया है, परन्तु अभी तक स्वागत गेट नही बनाया गया है।

4. ग्राम पंचायत गोडिहारी के जन चौपाल के दौरान श्रीमती हेमलता अरिल्ले द्वारा गांव के नागरिको को मेरे विरूद्ध कोई कुछ करेगा तो उसे झूठे केस में फंसा दूंगी तुम लोग मेरा कुछ नही बिगाड़ सकते कहकर धमकी देती रहती है।
5. जन चौपाल के दौरान गांव पंचो एवं ग्रामीणों को एसटी. एससी. एक्ट में झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी है। जिस पर ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से कठोरतम कार्रवाई कि मांग कि है।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
