स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किए निर्देश,,,,

Chhattisgarh government issued instructions for Independence Day celebrations

छत्तीसगढ़ :- 15 अगस्त 2022 के दिन स्वतंत्रता दिवस समारोह अभियान को लेकर जीएडी ने सभी कमिश्नर, कलेक्टर और विभाग प्रमुखों को आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। उसके बाद जनता के नाम संदेश देंगे। वहीं विभिन्न विभागों की तरफ से पदक व पुरस्कार वितरित किया जायेगा। कोरोना के मद्देनजर स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जायेगा। कर्मचारियों को अपने दफ्तरों और शिक्षकों को अपने स्कूलों में ध्वजारोहण सुबह 9 बजे के पूर्व कर लेना होगा। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन के संबंध में निर्देश जारी किये हैं –


1. शासकीय भवनों एवं ऐतिहासिक स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना : प्रदेश में सभी शासकीय भवनों एवं हासिक स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
2. राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन : राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस का समारोह स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड में प्रातः 9.00 बजे से निर्धारित कार्यक्रम समयानुसार आयोजित किया जाएगा , जिसमें प्रमुख रूप से निम्नानुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे :–
(i) माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा ध्वजारोहण एवं परेड की सलामी का कार्यक्रमः- माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा पुलिस परेड ग्राउण्ड , रायपुर में ध्वजारोहण एवं परेड के कार्यक्रम विधिवत आयोजित होंगे। परेड में बी.एस.एफ. सी.आर.पी.एफ. सी.आई.एस.एफ. एस.टी.एफ. आई.टी.बी.पी., एस.एस.बी. छ.ग. सशस्त्र बल (पुरुष) छ.ग. पुलिस बल (पुरुष), छ.ग. सशस्त्र बल (महिला) , नगर सेना पुरूष, नगर सेना महिला, बैण्ड प्लाटून तथा एन.सी.सी. बॉयज एवं गर्ल्स की टुकड़ियाँ शामिल होंगी।
(ii) माननीय मुख्यमंत्री जी का जनता के नाम संदेश :–

माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा ” जनता के नाम संदेश का वाचन किया जावेगा।
(iii) पदक अलंकरण समारोह :- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कार एवं पदकों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
(iv) समारोह स्थल पर रंगीन गुब्बारे उड़ाना :- समारोह स्थल पर यथासमय रंगीन गुब्बारे उड़ाये जाएंगे।
3. जिला मुख्यालय स्तर पर समारोह का आयोजन :- जिला मुख्यालयों में शासन द्वारा विनिर्दिष्ट माननीय मंत्रीजी / महानुभाव द्वारा ध्वजारोहण किया जाकर परेड की सलामी ली जाएगी एवं माननीय मुख्यमंत्रीजी के संदेश का वाचन किया जाएगा। विनिर्दिष्ट माननीय मंत्रीजी / महानुभाव के नाम की जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जिला कलेक्टरों को पृथक से भेजी जाएगी तथा माननीय मुख्यमंत्रीजी का संदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। यह स्पष्ट किया जाता है कि केवल जिला मुख्यालयों में परेड आयोजित की जाएगी, जिला मुख्यालयों के अलावा अन्य किसी स्थान पर परेड आयोजित नहीं होगी। परेड में सेना (जहाँ उपलब्ध हो), पुलिस, एन.सी.सी. नगर सेना जेल प्रहरी की टुकड़ियां भाग लेंगी। यह ध्यान रखा जाएगा कि समारोह में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम गरिमामय एवं रूचिपूर्ण हों।
4. जनपद पंचायत / तहसील स्तर पर समारोह का आयोजन :- जनपद पंचायत मुख्यालयों पर संबंधित जनपद पंचायत अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा एवं राष्ट्रगान होगा। ऐसी नगर पालिका / नगर पंचायत जिनका मुख्यालय ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं है, उनमें अध्यक्ष, नगर पालिका / नगर पंचायत द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।
5. पंचायत मुख्यालय / बड़े ग्राम स्तर :- पंचायत मुख्यालयों में सरपंच द्वारा एवं बड़े गांवो में गांवों के मुखिया द्वारा ध्वजारोहण किया जाकर सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाया जाए।
6. स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2022 की रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय/ सार्वजनिक भवनों/ राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाए। उक्त पर होने वाला व्यय संबंधित प्रशासकीय विभाग अपने विभागीय बजट से वहन करेंगे।

7. जिला कलेक्टर द्वारा अपने स्तर से स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2022 के अवसर पर निजी संस्थाओं से उनके भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने एवं रात्रि में भवनों पर रोशनी करने की अपील की जाए।
8. जिला कलेक्टर द्वारा अपने स्तर से स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2022 के अवसर पर अपने जिले के शासकीय अधिकारियों / कर्मचारियों को उनके निवास पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने हेतु अपील की जाए।

9. राज्य एवं जिला स्तर पर ध्वजारोहण समारोह प्रातः 9.00 बजे से प्रारंभ किया जाए , ताकि इसके पूर्व नागरिकगण देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह का रेडियो / दूरदर्शन पर होने वाले प्रसारण को सुन/देख सकें।
10. विभाग / कार्यालय प्रमुख द्वारा उनके कार्यालय में अधिकारियों / कर्मचारियों को एकत्रित कर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाए तथा ध्वजारोहण के पश्चात् सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान (जन-गण-मन) गाया जाएगा।
11. विश्वविद्यालय / महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में ध्वजारोहण के कार्यक्रम के आयोजन की कार्यवाही संबंधित विभागों द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।
12. कोविड -19 के प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जावेगा।
13. स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउड स्पीकर) का उपयोग की अनुमति जिला कलेक्टर द्वारा दी जाएगी। यह ध्यान रखा जाए कि ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउड स्पीकर) पर बजाए जाने वाले गाने सुरूचिपूर्ण और सामयिक हो।
14. प्रदेश की राजधानी रायपुर एवं अन्य जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह चूंकि प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ होगा, इसे देखते हुये रायपुर एवं अन्य जिला मुख्यालयों में स्थित शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे के पूर्व सम्पन्न कर लिया जाए , ताकि उन कार्यालयों के अधिकारी / कर्मचारीगण जिले के मुख्य समारोह में भाग ले सकें।
15. विभिन्न समाचार पत्रों में स्वाधीनता दिवस के अवसर पर जारी किए जाने वाले विज्ञापनों को स्वतंत्रता संग्राम के नायकों की तस्वीरें एवं शहीदों , विशेषकर छत्तीसगढ़ के शहीदों के संबंध में संदेशों पर केन्द्रित किया जाए एवं विज्ञापन को इस प्रकार नियोजित किया जाए कि उनका प्रकाशन 15 अगस्त , 2022 को प्रदेश के समाचार पत्रों में हो जाए।

16. जिला कलेक्टर द्वारा नक्सली हिंसा में शहीदों के परिवारजनों को सम्मानपूर्वक जिला स्तरीय समारोह में आमंत्रित किया जाए।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular