बहुजन समाज पार्टी सारंगढ़ इकाई का विधानसभा कार्यालय पर हुआ पदाधिकारियों का आवश्यक बैठक सम्पन्न,,,,

Necessary meeting of office bearers was held at the assembly office of Bahujan Samaj Party Sarangarh unit,,,,

रायगढ़ :- बहुजन समाज पार्टी सारंगढ़ इकाई के तत्वाधान में दिनाँक 30 जुलाई2022को एक आवश्यक बैठक पदाधिकारियों द्वारा रखा गया जिसमें अब तक हुये पार्टी कार्यो की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने हेतु चर्चाये शामिल रही प्रमुख रूप से सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई तथा रायगढ़ जिले में सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सबसे ज्यादा बसपा सदस्य बनाये जाने पर सारंगढ़ बसपा टीम को जिलाध्यक्ष ने बधाई देते हुए कलम देकर सम्मानित भी किया

जिसमें सबसे ज्यादा सदस्य बनाने वाले सारंगढ़ के विधानसभा प्रभारी एड. नारायण रत्नाकर ने प्रथम स्थान पाया तो दूसरे स्थान पर रायगढ़ जिला सचिव लता लक्ष्मे रहीं बाकि और जिम्मेदार पदाधिकारियों ने भी अपने द्वारा लिये गए 100-100 सदस्य बनाने के जिम्मेदारी को भी भली भांति निर्वहन किया है

उन्हें भी बसपा जिला कमेटी रायगढ़ की ओर से बधाई दिये है तथा सारंगढ़ विधानसभा इकाई बसपा को जिलाध्यक्ष मल्होत्रा ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक पोलिंग बूथ पर पार्टी संगठन को मजबूत करें ताकि पार्टी की बड़ी जनसभाओं का कार्यक्रम बने व आगामी चुनावों में बेहतर नतीजे सामने आए।

इस बैठक में बसपा के प्रमुख रूप से निम्न पदाधिकारीगण रहे जिनमें मुख्यातिथि के रूप में प्रवीण सिंह मल्होत्रा जिलाध्यक्ष रायगढ़, एड. रमेश अनंत पूर्व लोकसभा प्रभारी, टीपी सोनी पूर्व जिलाध्यक्ष,कन्हैया जांगड़े विधानसभा अध्यक्ष सारंगढ़, नारायण रत्नाकर विधानसभा प्रभारी सारंगढ़, संतलाल जांगड़े नगर अध्यक्ष सारंगढ़, देवनारायण वर्मा विधानसभा सचिव,

गजानंद निराला पूर्व बीवीएफ संयोजक, कुलमणी वारे सेक्टर अध्यक्ष, रामदास कुर्रे सेक्टर प्रभारी, आनंद बघेल सेक्टर अध्यक्ष, कमलराज अम्बेडकर सेक्टर प्रभारी आदि वरिष्ठ कार्यकर्तागण एवं अन्य बामसेफ के बुद्धिजीवी साथीगण उपस्थित रहें सभी ने बहुजन समाज पार्टी के मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष परम् आदरणीया बहन कु. मायावती के नेतृत्व में आगामी चुनावों में जोश उमंग के साथ प्रदेश कमेटी द्वारा दिये गए कार्य को पूर्ण करने को लेकर जिलाध्यक्ष को आश्वासन दिये।।

अंत मे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष के.एल. जांगड़े ने जय भीम संविधान जिंदाबाद बीएसपी जिंदाबाद बहन जिंदाबाद के नारे लगाते हुये बैठक कार्यक्रम की समापन किये।।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular