On the auspicious occasion of Hareli festival, tree plantation was done in Salheona, UMA Vidyalaya Committee President, Ugrasen Sahu, Vice President Agnu Patel along with the girl students planted saplings,,,,,
०आम,अमरूद,निम,पीपल, बीही ,आँवला अन्य विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे गए
टीकाराम सहिस की रिपोर्ट :-
सरिया :- छत्तीसगढ़ के पहली अमावस हरियाली तिहार पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है यह एक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक त्यौहार हरियाली वर्षों से मनाते आ रहे हैं यह त्यौहार सावन महीना के अमावश्या के दिन मनाया जाता है यह तिहार में ग्राम देवी देवताओं को मनाते हैं पूजा किया जाता है किसानों के लिए यह विशेष है किसान खेती किसानी पूरा कर अपने औजारो नागर, कोपर, रापा, गैती,आदि औजारो को सबेरे से धो कर गुड़ चीला बनाकर औजारो की पूजा की जाती है ।

पौधारोपण के पहले सभाकक्ष में शालेय बच्चों को पर्यावरण के संरक्षण व हरेली तिहार पर्व के महत्व के बारे में शाला विकास समिति के युवा अध्यक्ष उग्रसेन साहू के द्वारा अपने उदबोधन स्वरूप छात्र छात्राओं को हरियाली का पर्व तिहार की महत्ता व पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताए और पर्यावरण से हमे क्या लाभ मिलता है और इसी तरह सभी को कम से कम एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करते हुए वृक्षारोपण किये।
छत्तीसगढ़ के यसस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस हरियाली तिहार पर्व को त्यौहार के रूप में मनाने को जोर दे रहे हैं सुनी धरती करे पुकार वृक्ष लगा कर करो श्रृंगार की तर्ज पर वृक्षारोपण को बढ़ावा दे रहे हैं और सभी व्यक्ति को हरिहर छत्तीसगढ़ बनाने के लिए जोरदार प्रयास में लगे हैं और वातावरण को शुद्ध रखने पर्यावरण को वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं

उसी तारतम्य में 28 जुलाई को हाई स्कूल के छात्राओ के साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला साल्हेओना में शाला विकास समिति के अध्यक्ष उग्रसेन साहू,उपाध्यक्ष अगनु पटेल,विक्रम सिंह राजपूत ,सरिता नामदेव एवं धनेस्वरी कंवर व 9 वी 10 वी की छात्राओ के साथ मे मिलकर हरियाली त्यौहार के पावन अवसर पर आज दोपहर को हाई स्कूल प्रांगण में विभिन्न प्रकार जैसे आम अमरूद बिही पीपल,आंवला, निम अन्य प्रकार के पौधों का रोपण किया गया ।।
उक्त वृक्षारोपण के अवसर पर शाला के विकास समिति के अध्यक्ष उग्रसेन साहू ,उपाध्यक्ष अगनु पटेल ,शिक्षक विक्रम सिंह राजपूत, सरिता नामदेव, धनेस्वरी कंवर व छात्राओ ने शामिल हुए।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं,तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
