सारंगढ़; स्वच्छ भारत मिशन,स्वच्छता ही सेवा के तहत स्वच्छता पखवाड़ा डिस्जल वाहन का उपयोग,,,

Sarangarh; Cleanliness fortnight under Swachh Bharat Mission, Cleanliness is Service, use of Disel vehicle,,,

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- दिनांक 28 सितंबर 2025 को स्वच्छ भारत मिशन स्वच्छता ही सेवा के तहत स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ इंद्रजीत बर्मन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सारंगढ़ आर एस नायक के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत कोतरी में निर्मित मलीय कीचड़ प्रबन्धन इकाई (fstp) के तहत सावित्री साहू के घर में सेप्टिक टैंक से राज्य सरकार से प्राप्त डिस्लज वाहन के माध्यम से सरपंच श्रीमती मथुरा गोस्वामी ,सचिव ठाकुरलाल पटेल, संकुल समन्वयक कृष्णा चौहान एवं समूह की सहभागिता से खाली किया गया।

Sarangarh; Cleanliness fortnight under Swachh Bharat Mission, Cleanliness is Service, use of Disel vehicle,,,

मलीय कीचड़ प्रबंधन इकाई (Faecal Sludge Management – FSM) एक ऐसी प्रणाली है जो शौचालयों और सेप्टिक टैंकों से निकलने वाले मलीय कीचड़ को सुरक्षित रूप से इकट्ठा, परिवहन और उपचारित करती है। इसके मुख्य चरणों में कीचड़ का संग्रहण, परिवहन, और फिर इसका सुरक्षित उपचार शामिल है, जिससे खतरनाक रोगाणु खत्म हो जाते हैं और कीचड़ का उपयोग (जैसे खाद या बायो-गैस) सुरक्षित रूप से किया जा सके। इसके लिए विभिन्न उपकरणों और प्रौद्योगिकियों का उपयोग किया जाता है, जैसे कि वैक्यूम ट्रक और कीचड़ उपचार संयंत्र (FSTP)। 

✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️भ्रष्ट्राचारियों को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular