०तीन साल से लगातार हो रहे कवर्धा जिला के धरपुरा गांव में एक ही समुदाय सतनामी समाज के लोगों पर जानलेवा हमला शासन और प्रशासन मौन””
०धरमपुरा में सतनामी समाज के लोगों पर हुए प्राणघात हमला को पुलिस काउंटर केस बनाकर दबा रही है””
कवर्धा :- धरमपुरा गांव में वर्षों से स्थापित जैतखाम की स्थान पर सरपंच द्वारा गौठान बनाने का विरोध सतनामी समाज के लोगों ने किया तो 11 जुलाई 2022 को धरमपुरा गांव के ही चंद्रवंसशी समाज के लोगों ने लोहे की राड़ चाकू और लाठी डंडे से सतनामी समाज के घर में घुसकर 5 लोगों पर किया ताबड़तोड़ प्राणघात हमला। जानलेवा हमला में घायल लोगों को उपचार के लिए एम्बुलेंस में पिपरिया सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र लेजाया गया।

जहां घायल लोगों को भी पुलिस की मौजूदगी में पिपरिया के हॉस्पिटल में दो व्यक्ति (1)बेदराम पिता देवचरण(2)कुंजल पिता सदाराम को दरवाजा बंदकर दमभर मारा गया मौजूद पुलिस मूकबधिर बनकर देखते रहे। अपने समाज के साथ हुए जान लेवा हमला की खबर सुनते ही भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े अपनी टीम के साथ पहुंचे कवर्धा जिला के कलेक्ट्रेट जहां समाज के लोगों के साथ SP कलेक्टर को लिखित ज्ञापन दिया

गया और SP की लापरवाही पर प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े ने पुलिस को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि धरमपुरा में लगातार तीन साल से हो रहे सतनामी समाज पर जानलेवा हमला क्यों नही थम रहा आखिर सतनामी समाज के ही लोगों का क्यों खून बहाया जा रहा।जितने भी हमलावर है सभी को तत्काल पकड़कर तेज कार्यवाही कर हलावरों को जेल में डालो संविधान और कानून से कोई बड़ा नही है।और यदी ऐसा नही हुआ तो मैं अपने समाज के साथ मिलकर कवर्धा जिला को न्याय के लिए बंद करूंगा।

कलेक्ट्रेट से सीधा सूर्यकांस भारती हॉस्पिटल पहुंचे।जहां सभी घायल लोगों का हाल चाल जाना और उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि घराने का जरूरत नही है।भीम आर्मी आप लोगों के साथ है। प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगडे ने प्रेस को बताया कि
कवर्धा पुलिस ने सतनामी समाज पर हुए जानलेवा हमला को दबाने के लिए। हमलावरों की रक्षा करते हुए लहूलुहान घायल सभी लोगो के खिलाफ ही FIR दर्ज कर की है। और 3 लोगों को जेल भेज दिया है।

धरमपुरा गांव में सतनामी समाज के लोगो को जातिगत भेदभाव करते हुए गांव के ही चंद्रवंसशी समाज के लोगों ने जीना मुश्किल कर दिया है।यह खूनी घटना आज का नही है।बल्कि आज तीन वर्ष हो गया लगातार जानलेवा हमला हो रहा है।बांकी 3 घायल लोगों का इलाज कवर्धा जिला के सूर्यकांत भारती हॉस्पिटल में चल रहा है। कवर्धा पुलिस इतनी बड़ी घटना की निष्पक्ष हमलावरों पर कार्यवाही नही करती है।तो भीम आर्मी अपने समाज के साथ मिलकर कवर्धा बंद के साथ मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी
भ्रष्ट्राचारियो को,,,,
जब तक तोड़ेंगे नही, तब तक छोड़ेंगे नही
कलम का बादशाह✍️
