पुराने तर्ज पर ही कलेक्टर रानू साहू का जनदर्शन,फैसला होगा मौके पर ही,,,,,

टीकाराम सहिस की रिपोर्ट :-

रायगढ़ :- रायगढ़ जिले नये कलेक्टर ने कार्यभार सम्हालते ही प्रशासनिक कसावट लाने कई व्यवस्थाओं में बदलाव करने शुरू कर दिये हैं। इसके तहत जनदर्शन भी अब पुराने पैटर्न पर आयोजित होगा। कलेक्टर के साथ जिले के सभी बड़े अधिकारी इसमें मौजूद होंगे और जनता की समस्याओं का ऑन द स्पॉट निराकरण किया जायेगा। जिले में नये अधिकारियों की पदस्थापना के बाद प्रशासनिक व्यवस्था में भी बदलाव आते हैं। खासकर नये कलेक्टर अपनी पदस्थाना के बाद अक्सर कुछ ऐसे बदलाव करते हैं जिससे आम जनता को सीधे लाभ पहुंचे।

कलेक्टर रानू साहू ने भी ऐसा ही कुछ किया है। कलेक्टोरेट में हर मंगलवार को टीएल की बैठक के बाद कलेक्टर का जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसमें आम लोगों से उनकी समस्याओं, शिकायतों व मांगों से संबंधित ज्ञापन पत्र लेते हुए उन्हें निकाकरण किया जाता है। पूर्व कलेक्टर अलरमेल मंगई डी ने अपने समय इसके लिए एक नई व्यवस्था लागू करायी थी जिसके तहत कलेक्टर जनदर्शन में जिले के सभी बड़े अधिकारियों को मौजूद रहने के निर्देश थे। जनदर्शन में जिस विभाग से भी संबंधित शिकायत, समस्या या मांगें आती थी, उसे मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को दे दिया जाता था और उसका निराकरण करने के लिए कहा जाता था मगर उनके जाने के बाद यह व्यवस्था बदल गई थी।

जनदर्शन में केवल कलेक्टर मौजूद रहकर आवेदन लेते थे और बाद में उनकी छंटनी कर संबंधित विभाग के अधिकारियों के पास निराकरण के लिए भेजा जाता था मगर कलेक्टर रानू साहू ने एक बार फिर से उसी व्यवस्था के तहत जनदर्शन कार्यक्रम शुरू कर दिया है। अपने पहले ही जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर ने टीएल बैठक के बाद सभी अधिकारियों को शामिल होने के निर्देश दिये और लोगों की शिकायत व समस्या का निराकरण करने के लिए कहा।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,,
जब तक तोड़ेंगे नही, तब तक छोड़ेंगे नही

कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular