One day exhibition organized by Public Relations Department Sarangarh-Bilaigarh on the vision of Prime Minister Narendra Modi:- “Developed India”,,,,,
____विकसित भारत : मोदी जी की संकल्पना पर आधारित प्रदर्शनी सफलतापूर्वक संपन्न,,,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- दिनांक 17 सितम्बर 2024 दिन मंगलवार को विकसित भारत :- नरेंद्र मोदी की संकल्पना पर आधारित प्रदर्शनी जनसंपर्क विभाग द्वारा सारंगढ़ के कलेक्ट्रेट परिसर में लगाई गयी।

कार्यक्रम का शुभारंभ सारंगढ़ भाजपा के पितृ पर पुरुष जगन्नाथ केशरवानी, बैजन्ती लहरे जिला पंचायत सदस्य, मनोज जायसवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष, संजय पांडे पूर्व जनपद अध्यक्ष, चंद्रिका सिंह ठाकुर, अनुपमा केशरवानी मनीषा मघरिया, निर्मला बंजारे, अविनाश चौहान, राजेश पांडे सीएमओ नगर पालिका सारंगढ़ ने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अरपा पैरी की धार राजकीय गीत के साथ कार्यक्रम का गरिमामयी शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग की ओर से स्वागत उद्बोधन देते हुए जनसंपर्क अधिकारी देव राम यादव ने कार्यक्रम के रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर अपने विचार रखें।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि जिला कलेक्टर धर्मेश साहू ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्पना को साकार करने में अपने योगदान देने के लिए सभी नागरिकों, युवाओ को अमल करने की अपील की। कलेक्टर ने अपने आसपास को स्वच्छ रखने और स्वयं स्वच्छ रहने के लिए युवाओं को कहा और हर व्यक्ति को आज 17 सितंबर विश्वकर्मा जयंती से प्रारंभ स्वच्छता अभियान जो 2 अक्टूबर तक चलेगा उसमें भागीदारी निभाते हुए अपने आसपास को स्वच्छ रखने और वृक्षारोपण करने की अपील की।

भाजपा के पितृ पुरुष जगन्नाथ केशरवानी ने स्वच्छता ही सेवा पर जोर देते हुए अपने उद्बोधन दिए। उन्होंने उपस्थित पत्रकार साथियों का अभिवादन किया और उपस्थित छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए आगामी भविष्य में विकसित भारत की कल्पना को आगे बढ़ाने की अपील की।
कार्यक्रम के दरमियान अतिथियों ने एक पेड़ मां के नाम का पौधा उपस्थित गणमान्य जन और छात्राओं को भेंट किया और उसे सुरक्षित रूप से पूरी देखरेख के साथ रोपित करने की बात कही। सभी नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर कलेक्टर धर्मेश साहू ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। सभी नागरिकों को जनमन पत्रिका उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ आर बी तिवारी ने किया।

इस अवसर पर गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार गोल्डी नायक जिला अध्यक्ष संजीव पत्रकार संघ दीपक हवाई प्रेस क्लब जिला अध्यक्ष सारंगढ़, भरत अग्रवाल, कमल कांत चौहान, पिंगध्वज कुमार खांडेकर, गोविंद बरेठा, धीरज बरेट, प्रशांत प्रधान, बादल सोनी, प्रहलाद आदित्य, कुंज बिहारी आदित्य, खेल युवा कल्याण विभाग प्रभारी अधिकारी कौशल ठेठवार, आरती शुक्ला, ममता साहू सहित मेडिकल टीम, आयुष्मान और आधार अपडेट के कर्मचारी उपस्थित थे।

प्रदर्शनी में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के बीते बचपन के दिनों और उनके किए गए कार्य के साथ सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों के बारे में रंगीन छायाचित्र और स्लोगन के ज़रिए बखूबी दर्शाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74वें जन्मदिन से स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत हुई है जो आगामी 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।

विकसित भारत नरेंद्र मोदी की संकल्पना थीम पर आधारित फोटो प्रदर्शनी महज प्रदर्शनी नहीं वरन, विकसित भारत परिकल्पना का आधार और नीव है। देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। देश के एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते सबको देश के प्रधानमंत्री मोदी जी की संकल्प और परिकल्पना को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभानी होगी।

फोटो प्रदर्शनी में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन की झांकी तथा उनके द्वारा कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश के लिए किए जा रहे कार्यों एवं योगदान की झलक समाहित है। फोटो प्रदर्शनी में बचपन, पाठशाला, माँ से मिला संस्कार, देश भक्ति की शक्ति, युवा नमो जीवन एक खोज, बाबासाहेब को सच्ची श्रद्धांजलि, आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब, जल शक्ति से जलक्रांति, एक पेड़ माँ के नाम, डिजिटल हुई पहचान डिजिटल से भुगतान डिजिटल से जीवन आसान, संविधान के अग्रदूत सहित विभिन्न उपलब्धियों की झलक शामिल हैं।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
