स्वच्छता पखवाड़ा के तहत ग्राम पंचायत सालर में स्वच्छता अभियान चलाया गया,,,,

Under the Swachhta Pakhwada, a cleanliness drive was carried out in the Gram Panchayat Salar,,,,

____स्वच्छता पखवाड़ा 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाला है,,,,

सारंगढ़-बिलाईगढ़:- कलेक्टर धर्मेश साहू के निर्देश पर नोडल अधिकारी हरिशंकर चौहान के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत सालर में स्वच्छता पखवाड़ा का विधिवत शुभारंभ किया गया।

Under the Swachhta Pakhwada, a cleanliness drive was carried out in the Gram Panchayat Salar,,,,

इस अवसर पर पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशुपालन विभाग, बिहान योजना के कर्मचारियों के साथ-साथ सरपंच, सचिव, पंचगण, शिक्षकगण, नर्स, मितानिन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, बिहान कैडर्स, पशु चिकित्सक, चपरासी, सफाईकर्मी, रसोईया, छात्र-छात्राएं और ग्रामीणों ने मिलकर ग्राम पंचायत के स्कूल और अस्पताल परिसर की सफाई की।

स्वच्छता पखवाड़ा 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाला है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देना है।

इस पहल के तहत विभिन्न विभाग और ग्रामीण जन मिलकर सफाई अभियान में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

ग्राम पंचायत सालर के सरपंच ने इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला और स्वच्छता पखवाड़ा के सफल संचालन की कामना की।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular