टीकाराम सहिस की रिपोर्ट :-
रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है जिसमें रायगढ़ सहित कई जिले के कलेक्टर बदले गए हैं। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने यह आदेश जारी किया है।





आदेश में कुल 37 आईएस अधिकारियों का तबादला किया गया है जिसके मुताबिक रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह का तबादला मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायपुर किया गया है।वहीं अब उनकी जगह कोरबा कलेक्टर रानू साहू रायगढ़ के नए कलेक्टर होंगे, सर्वविदित है कि वे पूर्व में भी रायगढ़ जिले के सारंगढ़ में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के पद पर आसीन हो चुकीं हैं।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,,
जब तक तोड़ेंगे नही, तब तक छोड़ेंगे नही
कलम का बादशाह✍️
