करोड़ों का फर्जीवाड़ा एक्सिस बैंक में, आरोपियों से 1 करोड़ 22 लाख 95 हजार रुपए जब्त, अन्य शातिरों को पकड़ने पुलिस की टीम रवाना…

रायपुर :- राजधानी पुलिस ने बैंक फर्जीवाड़े में मामले में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत ग्राम डूण्डा स्थित एक्सिस बैंक में करोड़ों रूपये का फर्जीवाड़ा हुआ था। पुलिस ने शनिवार को मामले के 7 आरोपियों के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । आरोपियों के कब्जे से 84 लाख 95 हजार रूपये की नगदी जब्त की गई थी। रविवार को भी फर्जीवाड़े मामले में 38 लाख रुपए जब्त कर लिया गया है। अब तक कुल 1 करोड़ 22 लाख 95 हजार रुपए जब्त किया जा चुका है।


बता दें कि, प्रार्थी बी आनंद कलस्टर हेड एक्सिस बैंक रायपुर ने थाना मुजगहन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि छग राज्य कृषि मण्डी बोर्ड के बैंक खाता क्रमांक 900010025774139 जिसमें सतीश वर्मा और चन्द्रभान सिंह ने अपने सहयोगी अन्य लोगों के साथ मिलकर फर्जी तरीके से चेक बुक जारी कराकर, चेक बुक के माध्यम से फर्जी तरीके से रकम ट्रांसफर कराया। उसी चेक बुक के जरिए अन्य बैंक खातों में फर्जी तरीके से रकम भेजी गई। आरोपियों द्वारा बैंक को गलत तरीके से नुकसान पहुंचाने के ईरादे से करीबन 16,40,12,655 रूपये की धोखाधड़ी की थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में प्रकरण में आरोपियों की पतासाजी करते हुए मामले के 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 84 लाख 95 हजार रूपए जब्त किया जा चुका है।

वहीं टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में लगातार कार्रवाई करते हुए रविवार को भी प्रकरण से संबंधित 38 लाख रुपये जब्त करने के साथ ही अब तक कुल 1 करोड़ 22 लाख 95 हजार रुपए जब्त किया जा चुका है। अलग-अलग बैंक खातों में उपलब्ध 98 लाख रुपए को भी होल्ड कराकर बैंक को रिवर्स कराने की प्रक्रिया की जा रही है।

साथ ही अन्य आरोपियों की पतासाजी के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर दिल्ली, मुम्बई, गुजरात, बैंगलोर और अन्य कई राज्यों में रवाना किया गया है। आरोपियों द्वारा बैंक को जो आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है। उस दिशा में रकम बरामद करने और प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,,
जब तक तोड़ेंगे नही, तब तक छोड़ेंगे नही

कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular