Big action by Bhatgaon police, illegal liquor smuggler arrested.,,,
____आरोपी के कब्जे से 47 पाव देशी शराब, 03 पाव अंग्रेजी,बजाज प्लेटिना जप्त,,,,
सारंगढ़-बिलाईगढ़:- अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने हेतु परिवहन करने वाले आरोपी को भटगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी से अवैध देशी और अंग्रेजी शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त किया गया है। आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, भटगांव पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर मोटरसाइकिल में भटगांव से ग्राम घाना तरफ जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घाना मैन रोड पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास के सामने नाकेबंदी की। मुखबिर के बताए अनुसार एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आते दिखा। जिसे रोककर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम अजय प्रकाश अनंत पिता नक्षेण अनंत उम्र 52 वर्ष निवासी सेन्दूरस थाना सरसिवां का रहने वाला बताया। पुलिस ने घटना के बारे में बातकर तलाशी ली,तो उसके मोटर साइकिल के डिक्की में प्लास्टिक थैला के अंदर 47 पाव देसी प्लेन शराब और तीन पाव अंग्रेजी शराब गोवा मिला।
आरोपी के कब्जे से 01. एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर रखे 47 पाव देशी प्लेन शराब किमती 3760/रूपये एवं 03 पाव अंग्रेजी शराब गोवा कीमती 360 रूपये 02. एक पुरानी इस्तेमाली मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्रमांक CG11 BJ 7013 कीमती 50000/- रूपये जुमला कीमती 54120/- रूपये को जप्त किया गया है।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
