Superintendent of Police Pushkar Sharma inspected the police stations and check posts of the district…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- दिनांक 13 फरवरी 2024 को जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा द्वारा जिले के थानों एवं चेक पोस्ट का भ्रमण किया गया।

पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा द्वारा थाना सरिया, डोंगरीपाली, बरमकेला जाकर थाना प्रभारी एवं विवेचकों की कार्य समीक्षा की थाना प्रभारियों एवं विवेचकों को थाना के कार्य अपराध, मर्ग, गुम इंसान, और शिकायत के निराकरण के लिए कार्ययोजना तैयार कर कार्यों मे गुणवत्ता लाने हेतू आवश्यक निर्देश दिये एवं अगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चेक पोस्ट का निरीक्षण कर अवैध शराब, जुआ, सट्टा ,अवैध मादक पदार्थ गांजा मे संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने को निर्देशित किया गया।

इसके साथ ही थाना स्तर पर लोगों को सामाजिक बुराईयों और साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने और थाना आगंतुकों के फरियाद को सुनकर त्वरित कार्यवाही करने हेतू निर्देश पुलिस अधीक्षक महोदय पुष्कर शर्मा द्वारा दिया गया ।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
