योग मनुष्य की शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाता है इसलिए प्रतिदिन दिनचर्या में शामिल करें- जुगेंद्र प्रसाद साहू,,,,,,


टीकाराम सहिस की रिपोर्ट :-

बरमकेला :- आज आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बरमकेला नगर में स्थित मंगल भवन में प्रातः योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया। इस अवसर पर इन्होंने प्रदेशवासियों को योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए लोगों से योग को अपने दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करने की अपील की साथ ही साथ कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मन की एकाग्रता बढ़ती है।


साहू ने अपने संदेश में कहा है कि जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है स्वस्थ रहना। योग मनुष्य की शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है। हम भी अपने जीवन में योग को जोड़े और रोग दूर भगाएं। योग सिर्फ कसरत नहीं है, बल्कि यह शरीर के लिए ऊर्जा के रूप में काम करता है। आप योग को अपनाकर पूरी उम्र सेहतमंद और बीमारियों से बचे रह सकते हैं।कोरोना काल में यह स्पष्ट हो गया है कि केवल धन-संपदा ही महत्वपूर्ण नही है, बल्कि स्वस्थ तन और स्वस्थ मन दोनों की आवश्यकता होती है। इसलिए तंदुरूस्त रहने के लिए नियमित योग बहुत जरूरी है। योग हमारी प्राचीन परंपरा है। यदि हम सब नियमित रूप से योग करें तो तन भी स्वस्थ रहेगा और मन भी स्वस्थ रहेगा। जीवन में सकारात्मकता आएगी। इसलिए योग नियमित करें, इसका लाभ उठाएं। इन्होंने कहा कि तन और मन दोनों स्वस्थ रहेंगे तो हम किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना कर सकेंगे।


साहू ने कहा कि वर्तमान समय में हमने सिर्फ भौतिक साधनों को ही सफलता का पैमाना मान लिया है,जबकि स्वस्थ तन और स्वस्थ मन के बिना हर सफलता अधूरी है। कोरोना-संकट के दौर में योग की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। तन-मन से चुस्त-दुरुस्त रहकर ही हम स्वस्थ्य मनचित्त के सपने को तेजी से साकार कर सकते हैं।         इस अवसर पर ताराचंद पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमिटी बरमकेला ने समस्त प्रदेशवासियों को यह संदेश दिया कि करें योग रहें निरोग  का नारा बुलंद कर इसको दैनिक जीवन में अमल करें और जीवन भर स्वस्थ्य रहे। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बरमकेला विकासखंड के सभी विभागों के अधिकारीयों व कर्मचारियों सहित जनप्रतिनिधियों व आम नागरिकों ने भी अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,,
जब तक तोड़ेंगे नही, तब तक छोड़ेंगे नही

कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular