स्कॉर्पियो में जुआ खेल रहे 6 जुआरी अब सलाखों के पीछे, 2 लाख से अधिक कैश, 6 मोबाइल और एक चारपहिया जब्त,,,,,

छत्तीसगढ़ :- अपराधों पर अंकुश लगाने जिले की पुलिस लगातार काम कर रही है. सरायपाली पुलिस ने एक बार फिर झिलमिला में रेड मारकर 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया. जुआरियों के फड़ से 2 लाख 3 हजार रुपए नगदी और 6 मोबाइल जब्त किया गया।

जिले में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के लिए धर-पकड़ अभियान लगातार जारी है। सरायपाली थाने के निरीक्षक आशीष वासनिक ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम 32 केवी के पीछे झिलमिला में पुलिस की टीम भेजकर स्कार्पियों में 52 पत्ती ताश से पैसे का हार जीत का दाव गला रहे जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा।

पकड़े गए ये जुआरी :-

पकड़े गए जुआरियों में विक्रांत थवाइत पिता स्व. विनय थवाईत सारंगढ़, कुंदन थवाईत पिता प्यारेलाल थवाईत सारंगढ़, भुनेश्वर प्रसाद तिवारी पिता फटिंदर प्रसाद तिवारी उल्ठत्तर सारंगढ, देवनारायण महिलांगे पिता बुधूराम महिलांगे जिल्दी सारंगढ़, लखन साहू पिता राम रतन साहू रेड़ा सारंगढ़, लखन निषाद पिता समारू निषाद भंवरादादर शामिल हैं। जुआरियों के कब्जे से 2 लाख से अधिक नगदी, 6 मोबाइल और एक स्कार्पियो वाहन को जब्त किया गया. सभी जुआरियों के खिलाफ सरायपाली थाने में मामला दर्ज किया गया है।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,,
जब तक तोड़ेंगे नही, तब तक छोड़ेंगे नही

कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular