शा.उच्च. मा.शाला साल्हेओना में अध्यक्ष उग्रसेन साहू,उपाध्यक्ष अगनु पटेल की मौजूदगी में छात्र छत्राओ को तिलक वंदन लगा कर पुष्प भेंट कर मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव,,,,,

बरमकेला से टीकाराम सहिस की रिपोर्ट :-


मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन कर बच्चों को पाठ्य सामग्री पुस्तक बांटा गया


शाला प्रवेश उत्सव के दौरान अध्यक्ष उग्रसेन साहू के द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन को पढ़कर सबको सुनाए


बरमकेला:- आज 16 सोलह जून स्कूल खोलने का दिन आज प्रदेश के यसस्वी मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल जी के आदेशानुसार 16 जून स्कूल खोलने की प्रक्रिया चालू हो गया इसी दौर में प्रदेश के सभी स्कूलों में शाला प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है और सभी स्कूलों में मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन कर नव प्रवेसी बच्चों को पुस्तक गणवेश सामग्री दिया जा रहा है।


इसी कड़ी में आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला साल्हेओना मे भी नया शिक्षा सत्र में आज शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री उग्रसेन साहू व सदस्यों व शाला के प्राचार्य डीपी पटेल शैक्षिक समन्वयक मोहन पटेल,सहायक बीइओ नवरंगे स्टाफ की उपस्थिति में नव प्रवेशी बच्चों को उपस्थित अथितियो के द्वारा सर्वप्रथम मां भगवती के छायाचित्र पर पूजा कर बच्चों को तिलक वंदन लगा कर शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया और बच्चों को प्रवेश फार्म पाठ्य पुस्तक इत्यादि वितरण किया गया।


आज नये 2022 – 2023 शिक्षा सत्र चालू सभी स्कूलों में शालाओ में प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है उसी दौर में हायर सेकेंडरी स्कूल साल्हेओना में भी छात्र छत्राओ अतिथि की उपस्थिति में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया साथ ही मुख्य अथिति के रूप में पधारे सहायक बी ई ओ नवरंगे ने अपने उद्बोधन में बच्चों को शाला प्रवेश और शिक्षा के बारे में विस्तार पूर्वक बताये उसके बाद शाला विकास समिति के सम्माननीय अध्यक्ष उग्रसेन साहू के द्वारा वक्तव्य में सभी बच्चों को स्कूल खुलने नया सत्र की बहुत बहुत बधाई दिए और बच्चों के पढ़ाई के संबंध में बताए और अच्छी विद्या अर्जित कर स्कूल माता पिता गांव का रोशन करे और अध्यक्ष जी के द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन सभी की उपस्थिति में किया गया उसी तरह समन्वयक मोहन पटेल ने भी बच्चों को नया शिक्षा सत्र खुलने की आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दिए दो वर्ष की भरपाई करना पड़ेगा अथक मेहनत करने की बात कही उसके बाद प्राचार्य डीपी पटेल ने सभी का आभार प्रदर्शन किए संचालन बेहरा सर के द्वारा किया गया।
आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला साल्हेओना शाला प्रवेस उत्सव के अवसर पर मुख्य रूप से मुख्य अथिति के रूप में सहायक बी ई ओ नवरंगे सर,समन्वयक मोहन पटेल,अध्यक्ष उग्रसेन साहू,उपाध्यक्ष अगनु पटेल,प्राचार्य डीपी पटेल,ए आर बेहरा,बर्मन सर,जय पटेल,आशीष पाणिग्राही,राजपूत सर,शिक्षिका गण बालक बालिका वर्ग की उपस्थिति रहे।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,,
जब तक तोड़ेंगे नही, तब तक छोड़ेंगे नही

कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular