ग्राम खम्हरिया में अपराधियों के हौसले बुलंद दुकानदार को लात घुसो एवं बेल्ट से पिटाई बाराद्वार थाना में भादवि की धारा 506,323,451, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध,,

In village Khamhariya, the criminals kicked the shopkeeper and beat him with a belt. Crime registered under section 506,323,451, 34 of IPC in Baradwar police station.


शक्ति-जैजैपुर :- थाना बाराद्वार के अंतर्गत आने वाले ग्राम खम्हरिया में अपराधों का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है, जहां जन्मांध लड़की का जबरन बलात्कार किया जाता है तो कभी दुकानदार से सिगरेट मांगने के नाम दुकानदार को बेल्ट से पिटाई की जाती है।

In village Khamhariya, the criminals kicked the shopkeeper and beat him with a belt. Crime registered under section 506,323,451, 34 of IPC in Baradwar police station.

मामला दरअसल यह है कि ग्राम खम्हरिया में दिनांक 23 सितंबर 2023 को शाम 7:30 बजे मनीष सिदार नामक व्यक्ति द्वारा किराना दुकान पर सिगरेट की मांग की जाती है दुकानदार गोवर्धन साहू के द्वारा सिगरेट नहीं है कहने पर आरोपी मनीष सिदार के द्वारा झगड़ा लड़ाई मारपीट करके शटर गिरा कर चला जाता है, फिर इतना कुछ करने के बावजूद भी मनीष सिदार का मन नहीं भरा वह अपने साथी उमेश सिदार, प्रीतम साहू, राजकुमार यादव उर्फ टेंगनू को लेकर आया और मारने की धमकी देकर घर के अंदर घुसकर दुकानदार गोवर्धन साहू और उसके भाई अनूप साहू ,नंदलाल साहू को लात घुसे मुक्के बेल्ट से पिटाई करके चले गए।
पीड़ित दुकानदार गोवर्धन साहू के द्वारा थाना बाराद्वार में बदमाश किस्म के मनीष सिदार,उमेश सिदार, प्रीतम साहू, राजकुमार यादव उर्फ टेंगनू के ऊपर अपनी आप बीती सुना कर शिकायत की है जिसमें बाराद्वार थाना प्रभारी के द्वारा अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए अपराधियों के ऊपर भादवि की धारा 506,323,451, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular