सारंगढ़ के सी. पी. एम. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में पूरे हर्षोल्लास के साथ आजादी के इस अमृत महोत्सव को मनाया,,,,

___सारंगढ़ से बादल सोनी की रिपोर्ट :-

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- बिलाईगढ़ में हमारे देश भारत के आजादी के इस 77 वें वर्षगांठ पर पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ सभी ने 15 अगस्त 1947 के उस पावन समय को तथा भारत देश के लिए जिन महापुरुषों ने अपने महान कार्मों से बलिदान के फलस्वरुप इस आजादी के अमृत महोत्सव को लाया था..

इसी की याद में स्मरणीय दिवस के रूप में अन्य वर्षों की तरह आज भी 15 अगस्त को 2023 को हम अपने उन अमरशहीदों की याद में तथा हमारे देश के भविष्य निर्माण में जिन लोगों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उन सभी लोगों को याद करते हुए हुए आज के दिन आजादी के इस पावन पर्व के अमृत महोत्सव को आज भी स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया।


आज से लगभग ढाई सौ साल पहले अंग्रेजों ने हमारे भारत पर कब्जा किया था फिर हमारे देश पर शासन करने लगे और उनके आधीन होना पड़ा और लगभग दो सौ साल तक उनकी गुलामी का सामना करना पड़ा जिनमें नजाने कितनों ने अपने और अपने घर परिवार का बलिदान कर दिया। देश ने हमारे अमरशहीदों के करम और अपने बलिदान और त्याग से बहुत सारे संघर्षों के फलस्वरुप इस आजादी को पायी है।
14 अगस्त 1947 को अंग्रेजी शासन का अंत हुआ फिर अगले दिन 15 अगस्त 1947 से भारत में स्वतन्त्रता दिवस के रूप में हम मनाते आ रहे हैं।
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2023 को संपूर्ण भारत के साथ साथ सारंगढ़ के सी. पी. एम. कला महाविद्यालय में भी पूरे हर्षोल्लास के साथ आजादी के इस अमृत महोत्सव को मनाया गया। जहां पर महाविद्यालय के आँगन परिसर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम रखा गया तथा महाविद्यालय के शिरोधार्य माननीय चेयरमैन सर श्रीमान किरण कुमार जायसवाल के द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न किया गया और आजाद भारत के बारे में बताते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की.. जिनमें समस्त शिक्षकगण डी .आर. रात्रे, दीपक सिंह ठाकुर , मनमोहन आदित्य, साबिया मैडम, सरिता मैडम, सपना मैडम, आर.के. शुक्ला, एन. बघेल, डी. के. बघेल, संजय जाटवर, एस. नामदेव, एस. बघेल, एल.एन. चौधरी, ओम तिवारी, फिरोज पटेल, के. पटेल तथा समस्त स्टाफ़ मौजूद रहे सभी ने अपनी भूमिकाओं को निभाते हुए कार्यक्रम को महाविद्यालय में अध्यनरत सभी छात्र-छात्राओं के साथ आनंद पूर्वक मनाया।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular