Chhattisgarh Pancha.Secretary’s organization “Kaam band kalam band” sitting in indefinite strike, lock hanging in 11644 panchayat offices of the entire state,,,,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- प्रदेश पंचायत सचिव संगठन छत्तीसगढ़ के आह्वान पर पंचायत सचिव अपने एक सूत्रीय मांग परीवीक्षा अवधि पश्चात शासकीयकरण को लेकर छत्तीसगढ़ के सभी ब्लॉक मुख्यालय में काम बंद कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठने से पूरा प्रदेश के 11644 पंचायत कार्यालय में ताला लटका हुआ है। कामता प्रसाद अम्बेडकर अध्यक्ष पंचायत सचिव संघ सारंगढ़ द्वारा बताया गया कि :- चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने घोषणापत्र में शासकीयकरण करने का वादा किया गया था । मुख्यमंत्री द्वारा उनके निवास में पंचायत सचिवों के प्रतिनिधि मंडल से 24 जनवरी 2021 को पंचायत सचिवों का दिसंबर 2021 तक शासकीयकरण करने का वादा किया गया था। पंचायत सचिव/शिक्षक सम्मेलन इंडोर स्टेडियम रायपुर में दिनांक 29 मार्च 2022 को मुख्यमंत्री द्वारा मंच से पंचायत सचिव का शासकीयकरण करने हेतु घोषणा किया गया था।

पंचायत मंत्री रविंद्र चौबे द्वारा 17 फरवरी 2023 को पंचायत सचिव के 70 से अधिक प्रतिनिधि मंडल के समक्ष शासकीयकरण आगामी बजट में पूर्ण करने हेतु आश्वस्त किया गया था परन्तु छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 6 मार्च 2023 को प्रस्तुत बजट में पंचायत सचिवों शासकीयकरण का कोई प्रावधान नहीं होने से 10568 पंचायत सचिव व उनके परिवार दुखी एवं आक्रोश हैं। छ.ग. के सम्मानीय 70 विद्यायक गण द्वारा भी पंचायत सचिवों को शासकीयकरण करने हेतु अनुशंसा किया गया है।

छ.ग. में कार्यरत पंचायत सचिव विभाग 200 के कार्य को जमीनी स्तर पर पूर्ण ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते राज्य शासन केंद्र शासन के समस्त योजनाओं को लोकतंत्र अंतिम व्यक्ति पहुचाने अतिमहत्वपूर्ण कार्य को कर रहे है। राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना गोधन न्याय योजना, (नरवा, गरूआ, घुरवा, बाड़ी), राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन आ रहे है। छ.ग. में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यस्था जिला पंचायत जनपद पंचायत में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी शासकीय सेवक परन्तु पंचायती की बुनियाद आधार स्तंभ ग्राम पंचायत में कार्यरत पंचायत सचिव वर्ष बाद भी शासकीय नही है। पंचायत सचिवों को विभाग में कार्य करते वर्ष से अधिक गया है, साथ नियुक्त अन्य विभाग जैसे शिक्षाकर्मी/वनकर्मी/लोकनिर्माण विभाग कर्मी दिया गया परंतु वंचित प्रदेश में 10568 पंचायत सचिव में 15 वर्ष सेवा पूर्ण 7184 पंचायत सचिवों को शासकीयकरण वेतनमान 5200-20200 ग्रेड 2400 मिल रहा एवं वर्ष के सेवावधि वाले पंचायत जिनकी 3384 को 3500-10000 ग्रेड 1100 का वेतनमान मिल है। राज्य सरकार कर्मचारी शासकीय कर्मचारी होने से शासकीय सेवक भांति अन्य सुविधा जैसे ओपीएस, चिकित्सा अर्जित अवकाश,टी ए,क्रमोन्नति पदोन्नति, बीमा, ग्रेजयुटी वंचित है। परिवीक्षा पश्चात सचिवों शासकीयकरण करने वार्षिक वित्तीय भार करोड़ अल्प आएगा।

पंचायत के हड़ताल में जाने से शासन के महत्वकांक्षी योजना रीपा कार्य, गौठान के समस्त कार्य, मनरेगा के कार्य, जन्म-मृत्यु पंजीयन, राशनकार्ड, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, सामाजिक सहायता कार्यक्रम अन्तरर्गत वृद्धावस्था पेंशन, विधवा दिव्यांग पेंशन, सामाजिक सुरक्षा सुखद सहारा पेंशन, मुख्यमंत्री पेंशन, राष्ट्रीय परिवार सहायता, श्रद्धांजलि योजना, पेयजल व्यस्था, शौचालय निर्माण, वन अधिकार पट्टा वितरण, स्वामित्व योजना सर्वेक्षण, ग्रामसभा, बजट निर्माण, निर्माण कार्य एवं वित्तीय वर्ष अंतिम माह होने से लेखा जोखा के कार्य रूप से प्रभावित है।

पंचायत सचिव संघ की हड़ताल पर सचिव संघ के :- बलभद्र पटेल अध्यक्ष लुकेश पटेल अध्यक्ष, त्रिलोचन जायसवाल उपाध्यक्ष, नीलाम्बर चंद्रा सरंक्षक, रोहित संयोजक, शिवचरण भारती कोषाध्यक्ष, अर्जुन डहरिया सचिव दीनानाथ पटेल मिडिया प्रभारी श्रीमती युल्पी टंडन अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, कुमारी उपाध्यक्ष, सुरतलाल महासचिव, दिनेश कुमार सहसचिव, भोजराम मिरी कार्यालय सचिव, जीतराम कुर्रे सलाहकार, भुनेश्वर तिवारी प्रमुख प्रवक्ता, चैतराम सह प्रवक्ता, हरिकुमार साहू महामंत्री, खगेश्वर बंजारे, आशादिप्ती अम्बेडकर, महेश्वरी डहरिया, पंकजनी चौहान, अंजलि पटेल भूषण गीता भारती, अनुज जाटवर, सतनोहर जोल्हे, चंद्रा, दीनबंधु साहू, वासलाल चौहान, सारथी, लालाराम डमरूधर पटेल अनिल साहू, अरविन्द अजय, पन्नालाल चंद्रा, लालबहादुर निषाद, कुमार जांगडे, रामकुमार पटेल, भीराम सुनील कुमार कीर्तन लाल सत्यनारायण सोनी, पटेल दुर्गाचरण पटेल, बैजनाथ पटेल, हेमलाल भरद्वाज, परदेशी बाबूलाल बरिहा, बाबूलाल भारती, बच्चा राम बलीराम अनंत, भाग्दन चमरू बरिहा , जैतराम सूर्यवंशी, झासकेतन जयसवाल, जीतेन्द्र पटेल आलोक थवाइत, केशव भारद्वाज, केशव चौहान, लक्ष्मीचौहान, लालकुमार जयसवाल, लव प्रसाद साहू, कुमार पटेल, मंगल मैत्री, जहीर अब्बास, नीलाम्बर पटेल, पारसलाल बरेठ, पीताम्बर प्रभुनाथ राधेश्याम पटेल, रामदयाल पटेल रामेश्वर पुराईंन, रामनारायण वर्मा, रोहित रूपसाय शम्भुदास मानिकपुरी, शोकिलाल उराव, शोभा सिदार, पाटर, श्यामलाल महिलाने, सुदर्शन ठाकुरराम पटेल, तुलाराम राठिया, वासुदेव वेदराम सिदार, विजय भरद्वाज, विनोद कुमार सिदार, सिदार, विश्राम राव, यादराम महिलाने, खगेश सिदार आदि समस्त सचिवगण उपस्थित रहे ।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
