The review meeting of four sectors of Bahujan Samaj Party Sarangarh Vidhansabha was held in Pindri (B.P.).,,,,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- दिनाँक 21/03/2023 को बहुजन समाज पार्टी सारंगढ़ विधानसभा इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय सेक्टर समीक्षा की बैठक चार सेक्टरों (गोड़म, छर्रा, गुड़ेली, हरदी) की रखी गयी थी जिसके मुख्य अतिथि एड. नर्मदा प्रसाद अहिरवार केंद्रीय कोऑर्डिनेटर व प्रदेश प्रभारी बसपा छत्तीसगढ़ थे एवं विशिष्ट अतिथियों में अजय कैरात जिला प्रभारी बसपा कांकेर, प्रवीण सिंह मल्होत्रा जिलाध्यक्ष सारंगढ़-बिलाईगढ़ बसपा, जीवराज रात्रे जिला प्रभारी बसपा सारंगढ़-बिलाईगढ़,

गिरधर गोपाल सिदार जिला प्रभारी सारंगढ़-बिलाईगढ़, रामसूरत भारद्वाज जिला महासचिव, एड. रमेश अनंत जिला कोषाध्यक्ष, एड. नारायण रत्नाकर विधानसभा प्रभारी सारंगढ़, कन्हैयालाल जांगड़े विधानसभा अध्यक्ष सारंगढ़, लता लक्ष्मे पूर्व वि. अध्यक्ष सारंगढ़, रामलाल वारे वरिष्ठ मार्गदर्शक बसपा, राधेश्याम जांगड़े वरिष्ठ मार्गदर्शक बसपा, रामरती भारद्वाज विधानसभा संयोजक सारंगढ़, मनकू टण्डन ब्लॉक अध्यक्ष सारंगढ़, संतराम निराला ब्लॉक संयोजक सारंगढ़ शामिल रहें। चार सेक्टर की समीक्षा बैठक में सभी सेक्टर अध्यक्षगण क्रमशः कुलमणी वारे, चोखलाल मैत्री, जनकराम सारथी, राकेश कुर्रे उपस्थित रहें एवं इन सेक्टरों के अन्तर्गत आने वाले सभी पोलिंग बूथ से सेक्टर कमेटी, बूथ कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रहीं सभी उपस्थित वरिष्ठ,युवा,महिला कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने इस बार अपने अपने पोलिंग बूथ से बहुजन समाज पार्टी को लीड कराने व सारंगढ़ विधानसभा से बसपा के विधायक बनाने का संकल्प लिया।। कार्यक्रम में बहुजन जागृति गीत के माध्यम से भी कार्यकर्ताओ में जोश भरने का काम बहुजन मिशनरी गायकों द्वारा किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले समस्त कार्यकर्ताओं का आभार।।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
