History seat criminal (Gurucharan Singh Rajput) on the investigation continues in two more cases, after all, when will the investigating officers be able to investigate,,,?
____गुरुचरण सिंह राजपूत पूर्व में भी 16 मामलो को लेकर रह चुका आरोपी जिला बदर…
रायगढ़-धरमजयगढ़ :- आरोपी गुरूचरण सिंह राजपूत के द्वारा राजकुमार सिदार (पूर्व पदस्थ SDM कार्यालय) के बाबू ने जाति को लेकर अपमानित करने जबरन रकम की मांग कर ब्लेकमेल करने तथा रकम न देने पर अज्ञात महिला / पुरुष को जबरन मेरे बारे में भड़काकर उनसे झूठी एवं बनावटी तौर पर बाईट लेकर उसे यु टयूब / फेसबुल में अपलोड करके अपमानित कर मेरी शासकीय सेवा को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

वहीं राजकुमार सिदार ने बताया कि :- वर्तमान में मैं केलो बिहार रायगढ़ में निवास करता हूँ तथा अनुसूचित जन जाति का सदस्य हूँ तथा वर्तमान में तहसीलदार कार्यालय रायगढ़ में सहायक ग्रेड के पद पर वर्तमान में पदस्थ होकर जिला कार्यालय रायगढ़ में वर्तमान में कार्यरत हूँ

मुझे तहसील कार्यालय रायगढ़ कुछ दिनों के लिये अस्थायी तौर पर तहसील कार्यालय धरमजयगढ़ में कार्य करने हेतु कार्यालयीन आदेश कमांक 1114 / वित्त-स्था / 2021 रायगढ़ दिनाक 01.02.2021 के तहत भेजा गया था, तथा मैं उक्त आदेश का पालन करते हुये तहसील कार्यालय धरमजयगढ़ में उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण कर सक्षम अधिकारी के द्वारा सौंपे गये कार्य करता आया हूँ इसी दरमियान उक्त कार्यालय में गुरूचरण सिंह राजपुत उर्फ बाबू आ. रतन सिंह निवासी वार्ड नंबर 8 पतरापारा धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ का आना जाना होता रहा तथा वह अपने आप को एक मिडिया कर्मी होना बताकर बीच-बीच में कार्यालय आकर हमारे कार्यालयीन कार्य में जबरन हस्तक्षेप करता रहा है, जिस पर मेरे द्वारा मुझे इमानदारी पूर्व कार्य करने देने तथा उनके द्वारा अवैधानिक तौर पर कार्य करने हेतु कहे जाने पर मेरे द्वारा इंकार कर दिया जाता था, जिस पर वह हमेशा मुझे व्यक्तिगत तौर पर खुन्नस रखता था तथा कई लोगो को मेरे बारे में उल्टी सीधी बात कहकर बरगलाकर मेरे बारे में जबरन शिकायत कराने की धमकी देते हुये मुझसे आये दिन रकम की मांग करता था।

मै अपने कार्य को ईमानदारी पूर्वक करते रहने के कारण उनकी बातों को मैने कभी भी ध्यान नही दिया। इसी दरमियान कलेक्टर रायगढ़ के आदेश दिनांक 20.03.2023 के तहत जिला कार्यालय रायगढ़ में मेरा वापस स्थानान्तरण हो गया, जिसकी जानकारी गुरूचरण सिंह को होने पर वह मुझसे कहने लगा कि उसने कई लोगो को मेरे बारे में झूठी शिकायत करने के लिये तैयार कर लिया है, तथा मै यदि उसे 2,00,000/- रुपये दुंगा, तो वह मेरी शिकायत नही करायेगा अन्यथा वह मेरे रायगढ़ में पदस्थ हो जाने के बाद किसी भी अपने व्यक्तिगत् परिचित पुरूष अथवा महिला से मेरी झुठी शिकायत कर मेरी नौकरी खा जावेगा। जिस पर मैने उसे यह कहकर रकम देने से इंकार कर दिया गया कि मैने कभी भी धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ में ऐसा कोई कार्य नही किया है जिससे मेरे विरूद्ध कोई विभागीय कार्यवाही हो सकें और मेरी नौकरी खतरे में आ जायें तथा मैं उसे कोई भी रकम नही दुंगा जिस पर उसने मुझसे कहा कि तुम अनुसूचित जन जाति के नीच जाति के सदस्य हो तुम्हे एैसे समझ नही आयेगा मै तुम्हारे रायगढ़ जाने के बाद तुम्हारी नौकरी से पृथक कराने की पूर्ण व्यवस्था करूंगा तभी तुम्हे एहसास होगा कि तुम एक नीचं जाति के हो और तुम्हे समझ में नही आया जिस पर मैने चुंकि मेरा स्थानान्तरण रायगढ़ हो चुका था इसलिये उसकी बातों को नजर अंदाज करते हुये उससे कोई विवाद न कर मै स्थानान्तरित होकर रायगढ़ आकर तहसील कार्यालय रायगढ़ में पदस्थ होकर जिला कार्यालय रायगढ़ में कार्य करने लगा।
इसी दरमियान मुझे दिनांक 12.04.2023 को कई अन्य व्यक्तियों के द्वारा जानकारी दिया गया कि गुरूचरण सिंह राजपुत के द्वारा मेरे बारे में अपने स्वयं के मोबाईल से किसी अन्जान महिला से बाईट लेकर मुझे जबरन भू अर्जन की उसकी राशि 71,000/- रुपये को गबन किये जाने की बात सिखा कर उसे अपने मोबाईल में रिकार्ड कर आम लोगो को यु-ट्यूब के माध्यम से भेजकर मुझे जातिगत आधार पर अपमानित कर मेरे शासकीय सेवा में क्षति पहुंचाने का प्रयास किया गया है. जिस पर मुझे कई लोगो से फोन आने लगा कि मेरे बारे में उक्त व्यक्ति के द्वारा यू-टयूब में ऐसा विडियों कैसे डाला गया है तथा क्या वास्तव में मैने ऐसा किया है जिस पर मुझे कई लोगो के समक्ष काफी अपमानित होना पडा तथा मुझे काफी शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा हुई, जिस पर मैने कई लोगो को यह बताया कि मैं धरमजयगढ़ में पदस्थ रहने के दौरान कभी भी उक्त महिला से नहीं मिला हूँ और न ही मैने उसकी भू अर्जन से संबंधित किसी फाईल में कोई कार्य किया है ऐसी स्थिति में मेरे द्वारा कोई रकम मांगे जाने का कोई प्रश्न नही उठता है।
यह कि उक्त अनुसार गुरूचरण सिंह के द्वारा अपने पूर्व में मुझे दी गई धमकी को पूर्ण करते हुये मुझे वास्तव में ब्लैकमेल करने की नियत से बिना किसी पत्रकारिता अथवा शासन से किसी चेनल की अनुमति प्राप्त किये बिना मेरे बारे में किसी अज्ञात महिला को जबरन सिखा पढाकर मुझे बदनाम करने की नियत से झुठा एवं अवैधानिक विडियो बनाकर मेरी शासकीय सेवा में प्रकृति पहुंचाने का प्रयास किया गया है वास्तव में गुरूचरण सिंह उर्फ बाबू एक आपराधिक क्षति का व्यक्ति है जिसके उपर कई दांण्डिक मामले दर्ज हुए है तथा उसे जिला दण्डाधिकारी रायगढ़ द्वारा दिनांक 31.10.2018 को जिला बदर किये जाने का आदेश भी दिया गया है, इस प्रकार एक आपराधिक व्यक्ति के द्वारा मेरी छवि को धुमिल करने एवं मुझे ब्लेक मेल करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे मुझे आम जनता के समक्ष काफी अपमानित होना पड़ रहा है। जिस कारण मुझे काफी मानसिक एवं शारीरिक क्षति हो रही है, जिस कारण मुझे बाध्य होकर आपके समक्ष यह शिकायत किये जाने की आवश्यकता हो रही है।
उक्त व्यक्ति के विरूद्ध तत्काल उचित कार्यवाही कर मुझे न्याय प्राप्त हो सकें तथा भविष्य में वह मुझे पुनः किसी प्रकार से प्रताडित अथवा ब्लैकमेल न कर सके और आम व्यक्तियों के समक्ष मेरी छवि पूर्व की तरह बनी रहें, तथा आम जनता भी उसके प्रताडना से सुरिक्षत रह सकें।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
