Outstanding students of “Sarangarh” Girls Hostel Chhind will be honored on Independence Day,,,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के विकास खण्ड सारंगढ़ के आदर्श छात्रावास छिंद के बच्चों ने इस वर्ष 2023 की वार्षिक परीक्षा में अपने अपने विद्यालयों में अपने कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास छिंद का नाम रोशन किये हैं।

विदित हो कि छात्रावास अधीक्षिका छिंद ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए बच्चों को पहले से अवगत करा दी थी कि अपने अपने कक्षाओं में इस छात्रावास में रहकर अध्ययन कर रही है और वे प्रथम आएगी तो उन्हें उचित इनाम देकर सम्मानित करूंगी । उक्त कार्य के लिए लगातार बच्चों को प्रेरित करती रही।

फलतः शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छिंद के कक्षा छठवीं से कु.रागिनी रात्रे ने 89% प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त की । वही कक्षा सातवीं से कु.सृष्टि कोसले छात्रावास नायिका ने 87.6% प्राप्त कर प्रथम स्थान रही । तथा कक्षा आठवीं से कु.विंदिया अजय ने 89.83% प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त की। आस्था पब्लिक हायर सेकण्डरी स्कूल छिंद से कक्षा नवमी में कु.आरुषि रात्रे ने 95% प्राप्त कर प्रथम रही वही इसी विद्यालय की कक्षा दसवीं की कु.रेणुका रात्रे ने 88% लेकर प्रथम स्थान प्राप्त की । तथा कक्षा 12 वीं में अनामिका मनहर ने 85% लाकर छात्रावास की नाम रोशन किया। उक्त सभी बालिकाओं ने प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास छिंद में अधीक्षिका की मार्गदर्शन में रहकर उक्त वार्षिक परीक्षा परिणाम अर्जित की जिससे छात्रावास गौरांवित हुई है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उक्त सभी बच्चों को छात्रावास द्वारा प्रोत्साहित करने की अनुकरणीय प्रयास की जा रही है। जिसका प्रभाव इस वर्ष छात्रावास में रहकर अध्ययन कर रही बालिकाओं पर पड़ेगी। और उत्कृष्ट परिणाम के लिए सतत मार्गदर्शन व प्रयास छात्रावास अधीक्षिका द्वारा की जा रही है। इस संस्था में शासन द्वारा 50 सीट स्वीकृति है तथा सभी सीट भरी हुई है। शासन की मंशा अनुरूप बच्चों की देखभाल एक माता पिता पालक की तरह करती हुई बच्चों को हमेशा प्रोत्साहित व सहयोग करती है। ऐसे अधीक्षिकाओं को भी शासन प्रशासन द्वारा प्रोत्साहित किया जाना चाहिए ।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
