Sakta won the final of the cricket competition Bakaruma…
धर्मजयगढ़ से महेंद्र साहू कि रिपोर्ट :-
धर्मजयगढ़ :-धर्मजयगढ़ विधानसभा के बाकारूमा ग्राम में स्व. उम्मेद सिंह राठिया, स्व.ओमप्रकाश राठिया, स्व. रोहिणी प्रताप सिंह राठिया की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका समापन समारोह 14 नवंबर सोमवार को किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक लालजीत सिंह राठिया उपस्थित रहे ।

प्रतियोगिता का आयोजन भाजपा जिला मंत्री लीनव राठिया द्वारा 01 नवंबर को किया गया जिसमे आस-पास के क्षेत्रों से कुल मिलाकर 48 टीमों ने भाग लिया था लगभग 2 सप्ताह चली इस प्रतियोगिता में सभी टीमों ने अपनी क्षमता से अधिक बढ़कर खेल दिखाया जिससे प्रतियोगिता में रोमांचित करने वाले मैचों की कमी नहीं हुई परंतु इनदिनों चली प्रतियोगिता में सेमीफ़ाइनल का सफ़र सिर्फ़ 4 टीमे ही कर पायी। जहां सोमवार को 2 सेमीफाइनल मैच खेले गये जिसमें बाकारूमा ने बगुड़ेगा को व सक्ता ने मैनपाट को पछाड़कर फ़ाइनल में अपना स्थान बनाया। फ़ाइनल मैच में सक्ता की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 7 ओवर में 76 रनों का पहाड़ सा लक्ष्य खड़ा कर दिया वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाकारूमा टीम 7 ओवर में महज़ 51 रनो पर ही ढेर हो गयी और सक्ता की टीम ने मैच में 25 रनों से जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट में अपना कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता का समारोह पूर्वक समापन किया गया और समापन कार्यक्रम में मुख्यअथिति लालजीत सिंह राठिया ने विजेता सक्ता टीम को 31000 ईनाम राशि व कप और उपविजेता बाक़ारूमा टीम को 15000 व कप देकर दोनों टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

इस दौरान ग्राम बाकारुमा सरपंच हेतराम राठिया, चरखापारा सरपंच यशोदा राठिया व काफी संख्या में ग्रामीण और खिलाड़ी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक लालजीत सिंह राठिया ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। किसी भी खिलाड़ी को जीत से न तो ज्यादा उत्साहित होना चाहिए न हार से निराश। जीत हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। वहीं हार सफलता के लिए हमें जीवन में प्रेरित करती है उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से आपसी प्रेम व सामाजिक समरसता का भाव पैदा होता हैं।

इस प्रतियोगिता के अध्यक्ष देवानंद राठिया, उपाध्यक्ष मुकेश राठिया नरेंद्र कुमार सारथी, सचिव जगदीश राठिया प्रेम राठिया, सहसचिव जोगेंद्र साहू भवानी चौहान कमलेश, कोषाध्यक्ष दीपक चौहान सूर्यप्रकाश राठिया, प्रबंध निर्देशक निर्भय राठिया मनीष राठिया मनबोध राठिया के निर्देशन में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन व समापन शांति पूर्वक किया गया।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
