Paddy will be procured in 2496 centers in Chhattisgarh from today…the target of purchasing 110 lakh tonnes of paddy…
छत्तीसगढ़ :- छत्तीसगढ़ में आज यानी मंगलवार से एमएसपी पर धान खरीदी की आरंभ हो रही है। धान खरीदी के लिए पूरे प्रदेश में 2496 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। वहीं किसानों के हित को नजर में रखते हुए सरकार ने 12 नए केंद्र स्थापित किए हैं। वही खरीदी के लिए किसानों को टोकन भी दिया जा चुका है।
बता दें कि 1 नवंबर 2022 यानी आज से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार ने इस वर्ष 110 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है। जानकारी के अनुसार मार्कफेड ने 22500 करोड़ खर्च करेगी। जिसमें 18 हजार करोड़ एनसीडीसी और 5500 करोड़ नाबार्ड दे रहा है।
वही धान खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समीक्षा की है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को उपार्जन केंद्रों में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए ।वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भारत सरकार के निर्देशानुसार हर साल खरीदी की जाने वाली धान में 17% से कम नमी होनी चाहिए। जिसकी जानकारी किसानों को व्यापक रूप से दी जाए।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
