भुपेश बघेल ने ठंडाराम मालाकार की मृत्यु पर जताया गहरा दु:ख परिवारजनों को स्वेच्छानुदान से 4 लाख रूपए की राशि देने की घोषणा,,,,

Bhupesh Baghel expressed his deep grief over the death of Thandaram Malakar, announced a voluntary donation of Rs 4 lakh to the family members.

रायगढ़:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम-भालुमार में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक कबड्डी खेल के दौरान गिरने से ठंडाराम मालाकार की आकस्मिक मृत्यु की घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए मृतक ठंडाराम मालाकार के परिवारजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की है तथा मुख्यमंत्री ने स्वेच्छानुदान मद से मृतक के परिवारजनों को 4 लाख रूपए की सहायता प्रदान करने की घोषणा करते हुए कहा है कि इसके अलावा मृतक खिलाड़ी के परिवारजनों को राज्य शासन से नियमानुसार सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular