Jugaad accessories exhibition program was organized in primary school Gobarsingha,,,,
टीकाराम सहिस की रिपोर्ट :-
बरमकेला :- शासन प्रशासन के निर्देश पर दिनांक 12/10/2022 दिन बुधवार को विकासखण्ड बरमकेला के अंतर्गत प्राथमिक शाला गोबरसिंहा में कबाड़ से जुगाड सहायक सामग्री प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कबाड़ में पड़े सामग्रियों को लेकर अलग अलग प्रकार की यंत्रों जैसे स्टेथीसकोप, ट्रैफिक सिग्नल, ट्रैफिक सिंबाल,वाटर फिल्टर, विलोम शब्द, संख्या ज्ञान, आफ्टर बिफोर नंबर आदि और बच्चों को समझ आ सके तथा उन खिलौने को देखकर, गिनकर व पड़ या छू छूकर गिनती पढ़ने व समझने में मदद मिल सके।

प्रधानपाठक हेमलाल रात्रे का कथन…….. इस कार्यक्रम हेतू बच्चों को पहले से ही अपने अपने पालकों को लेकर स्कूल प्रांगण पहुंचना है और ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधी तथा नागरिकों सहीत शाला विकास समिती के सभी लोगों को आमंत्रित किया गया था।

शाला विकास समिती के अध्यक्ष लक्ष्मी मिरी का कथन……… इस कार्यक्रम हेतू हम सभी को स्कूल प्रबंधन से आमंत्रण भेजा गया था और इस कार्यक्रम में सम्मिलित हो कर हम सभी कबाड़ से जुगाड सहायक सामग्री प्रदर्शनी कार्यक्रम में जो कुछ भी खिलौने व अन्य यंत्र दिखाई गई है उससे छोटे छोटे बच्चे को पढ़ने में बहुत ही आसानी होगी। आज के इस कार्यक्रम में प्राथमिक शाला गोबरसिंहा के प्रधानपाठक सहीत सभी शिक्षक शिक्षका मौजूद रहे व शोभाराम रात्रे कार्यक्रम का संचालन कर रहे थे तथा ग्राम पंचायत गोबरसिंहा के प्रतिनिधि के रुप में ताराचंद रात्रे, शाला विकास समिती के अध्यक्ष सहित ग्राम के पालकगण व अन्य नागरिक पहुंचे हुए थे।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
