प्रदेश सतनामी समाज गिरौदपुरी धाम छतीसगढ़ के पदाधिकारियों ने कार्यालय, बैठक एवं अन्य कार्यक्रमो के कियान्वयन हेतु भूमि की मांग कर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा,,,,

The officials of State Satnami Samaj, Giroudpuri Dham, Chhattisgarh submitted a memorandum to the Collector demanding land for the implementation of office, meeting and other programs.,,


छत्तीसगढ़ :- दिनाँक 22/09/2022 को प्रदेश सतनामी समाज गिरौदपुरी धाम छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश कार्यालय हेतु कलेक्टर रजत बसंल जिला बलौदाबाजार भाटापारा को भूमि आबंटित कर स्वीकृति प्रदान करने की मांग किया गया ,इस मांग पत्र में आवेदन के साथ तहसील कार्यालय बलौदाबाजार दुवारा दिए भूमि की नकल की छायाप्रति संलग्न किया गया ।जिस पर कलेक्टर ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हुए SDM ( राजस्व ) बलौदाबाजार को भूमि पूर्ण रूप से संगठन को प्रदान कर सौपने हेतु आगे की प्रक्रिया को पूर्ण करने भेजा । ज्ञात हो कि इस सम्बंथ में दिनाँक 21/07/2022 को भी आवेदन दिया गया था जिसमें प्रदेश कार्यालय हेतु भूमि चिन्हांकित नही होने के कारण SDM राजस्व बलौदाबाजार को चिन्हांकित करने भेजा था। जो कि आज दिनाँक 22/09/2022 को कलेक्टर बलौदाबाजार के समक्ष तहसील कार्यालय बलौदाबाजार दुवारा दिए नकल के साथ दिए आवेदन पर भूमि आबंटित कर स्वीकृति प्रदान किया और आगे की प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए SDM राजस्व बलौदाबाजार को भेजने पर प्रदेश सतनामी समाज गिरौदपुरी धाम छत्तीसगढ़ संगठन के समस्त पदाधिकारियों द्वारा खुशी व्यक्त करते हुए कलेक्टर बलौदाबाजार के प्रति सहृदय से धन्यवाद ज्ञापित कर आधार व्यक्त किया और आगे भी कलेक्टर से हमेशा सहयोग की उम्मीद करते रहेंगे।

कलेक्टर द्वारा भूमि स्वीकति प्रदान करने से समाज एवं सर्व समाज को भी बैठक एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमो को सम्पन्न करने में सहायता मिलेगा । ज्ञापन देने वालो में प्रमुख रूप से संगठन के प्रदेशाध्यक्ष पी .डी. जहरीले , प्रदेश सचिव उत्तम प्रसाद टण्डन, प्रदेश कोषाध्यक्ष ज्योति प्रकाश कुर्रे ,उपाध्यक्ष संतोष कुर्रे उपाध्यक्ष अश्वनी लहरे, कर्मचारी प्रकोष्ट अध्यक्ष गूहत राम महेश्वरी संयोजक सुंदर सोनकर जिलाध्यक्ष हेमंत कुर्रे जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ट ममता मिरी ,जिला सचिव कर्मचारी प्रकोष्ट ब .बाजार जयंत टण्डन , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुमार डिसूजा ,देवेंद्र गहरवार ,रामाधार जाटवर , शहर अध्यक्ष धनीराम मार्के , प्रेमन प्रसाद घृतलहरे ,राजकुमारी डहरिया , अजय सोनवानी ,रामगोपाल घृतलहरे,गजेंद्र बंजारे ,,सत्यनारायण बघेल,डोमार कुर्रे सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे ।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular