मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ड्रीम प्रोजेक्ट गौठान में कृष्णा निराला द्वारा अवैध कब्जा को लेकर हरदी सरपंच ने कलेक्टर से की लिखित शिकायत…..

Hardi Sarpanch made a written complaint to the collector regarding illegal occupation by Krishna Nirala in Chief Minister Bhupesh Baghel’s dream project Gothan.,,

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- नवीन जिला सारंगढ़ के ग्राम पंचायत हरदी में शासन के महत्वकांक्षी योजना अंतर्गत शासकीय गोठान बनाया गया है तथा गोठान के सुरक्षार्थ जालीनुमा तार घेरा गया था, जिसे कृष्णा निराला निवासी ग्राम हरदी द्वारा जबरन बलपूर्वक जे०सी०बी० के माध्यम से तोड़कर गोठान के भू-भाग पर अवैध कब्जा कर लिया गया है, एवं कब्जा किये गये भूमि पर अवैधानिक रूप से कार्य कर रहा है, जिसे मना करने के उपरांत भी नहीं मान रहा है एवं जो करना है कर लेना की धमकी दिया जा रहा है।

आपको बता दे कि कृष्णा निराला हरदी मेन रोड में KK ढाबा संचालित करते है जहाँ खुलेआम शराब भट्टी बार की तरह सभी ब्रांड के शराब बेंचते है, आए दिन इसके ढाबा में मार-पिट व चोरी की वारदात सुनने को मिल ही जाता है।

हरदी के सरपंच ने शिकायत में उल्लेख किया है कि कृष्णा निराला द्वारा गौठान में कब्जा से ग्राम पंचायत को कई प्रकार के समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तथा प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है साथ-साथ कृष्णा निराला द्वारा गौठान के जालीनुमा तार को तोड़ देने के पश्चात् ,अन्य किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा खम्भा को भी तोड़कर चोरी किया गया है। जिस पर ग्राम पंचायत हरदी के ही सरपंच दिप माला मनहर द्वारा कृष्णा निराला के संबंध में त्वरित उचित कार्यवाही करते हुये निर्माण कार्य को बंद कराया जाकर कृष्णा निराला को अवैध कब्जा से बेदखल कर शासकीय संपत्ति को क्षति पहुंचाने के विरुद्ध उचित दण्डात्मक कार्यवाही करने की कलेक्टर के साथ साथ प्रतिलिपि में SDM, तहसीलदार, CEO, व थाना में लिखित शिकायत की है।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular