The police department is also not showing interest in taking action, the business of speculation going on in Devgaon.,,
टीकाराम सहिस की रिपोर्ट :-
सरिया :- सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत देवगांव में सट्टा का कारोबार खेल अपने चरम पर है इसलिए युवा वर्ग से लेकर बुजुर्ग व्यक्ति भी गलत दिशा की ओर अग्रसर हो रहे है और अपने अपने परिवार की खुशियों को गर्त में धकेल रहे हैं और इसी कारण यहां के शातिर खाईवाल भी अपना एकाधिकार साम्रज्य स्थापित कर चूके है तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि के बताए अनुसार काफी लंम्बे समय से एक पुराने खाईवाल के द्वारा सट्टा पट्टी लिया एवं लिखवाया जाता है

जिसपर सम्बंधित थाना की पुलिस भी मेहरबान नजर आ रही है। इस बात पर यकीन करने से इंकार नहीं किया जा सकता है कि ग्रामीणों ने भी सट्टा पट्टी लिखे जाने की बात पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि सम्बंधित थाना क्षेत्र के पुलिस के द्वारा सट्टा जुआ के खिलाफ कार्रवाई नही करने के चलते सट्टा के खाईवाल के हौसले बुलंद है ।जो खुलेआम युवाओं को बर्बाद करने की मनसा लिए है और अपने अवैध व्यापार का संचालन बेख़ौफ़ तरीके से कर रहे हैं।हालांकि कई दफे इस सट्टा खाईवाल के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई किया परंतु वर्तमान में कार्रवाई नही होने पर सट्टा खाईवाल अपने मनसूबे पर कामयाब हो रहा है। बहरहाल अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले पर पुलीस विभाग द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है…….?
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
