स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत मरघट्टी के M/S, P/S, H/S स्कूलों एवं पंचायत भवन प्रांगण में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दिया गया,,,

On Independence Day, the tricolour was saluted by hoisting the flag in the M/S, P/S, H/S ,schools and Panchayat Bhawan premises of Gram Panchayat Marghatti.,,


सक्ति-मालखरौदा:- नवीन जिला सक्ति, मालखरौदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मरघट्टी में इस अवसर पर ग्राम पंचायत मरघट्टी के सरपंच कन्हैया लाल चौहान,एवं सचिव महेंद्र सिंह चंद्रा,उप सरपंच पंच गण,स्कूल के शिक्षक गण,छात्र-छात्रायें सहित गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। और हसौद ब्लॉक के कांग्रेस कामेटी के अध्यक्ष नेता कुशल कश्यप शामिल रहे और पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मालखरौदा लम्बोदर चंद्रा शामिल रहे।

On Independence Day, the tricolour was saluted by hoisting the flag in the M/S, P/S, H/S ,schools and Panchayat Bhawan premises of Gram Panchayat Marghatti.,,

ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान गाया गया तथा उपस्थित जनसमुदाय ने देशभक्ति के रंग में रंगकर आज़ादी के महानायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सरपंच ने अपने संबोधन में देश की स्वतंत्रता में ग्रामवासियों की भागीदारी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज़ादी की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को सजग और उत्तरदायी बनना होगा।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और छात्रों द्वारा प्रभात फेरी निकालकर देशभक्ति गीत, नृत्य, कविता और भाषण की सुंदर प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें देखकर उपस्थितजन भावविभोर हो उठे। “स्वतंत्रता का मूल्य” विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत विचार रखे।

ग्रामवासियों ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विद्यालय एवं पंचायत समिति के सहयोग की सराहना की।

✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️भ्रष्ट्राचारियों को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular