ग्राम पंचायत मुडियाडीह की सरपंच बनी टिकेश्वरी सिंह राजपूत,ग्रामीणों में खुशी की लहर,,,

Tikeshwari Singh Rajput became the Sarpanch of Mudiyadih Gram Panchayat, wave of happiness among the villagers,,,

सारंगढ़-बिलाईगढ :- जनपद पंचायत सारंगढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मुडियाडीह की जनता ने टिकेश्वरी सिंह राजपूत पर भरोसा करते हुए अपना बहुमूल्य बोट दिया और सरपंच बनाया।

Tikeshwari Singh Rajput became the Sarpanch of Mudiyadih Gram Panchayat, wave of happiness among the villagers,,,

टिकेश्वरी सिंह राजपूत ने भी सभी मतदाताओं का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया और कहा मैं ग्राम पंचायत मुडियाडीह के जनता का भरोसा को कभी टूटने नहीं दूंगी , टिकेश्वरी सिंह राजपूत के सरपंच बनने पर समस्त ग्राम वासियों में खुशी की लहर छा गई है। विजयी होने के पश्चात सरपंच टिकेश्वरी सिंह राजपूत ने कहां की वह ग्राम पंचायत मुडियाडीह का तन-मन-धन से सेवा करूंगी यही मेरा पहला कर्तव्य और प्रथम लक्ष्य है।
टिकेश्वरी सिंह राजपूत के जीतने से संपूर्ण ग्राम मुडियाडीह में जमकर उत्साह मनाया जा रहा है। लोगों ने उन्हें जीत की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
टिकेश्वरी सिंह राजपूत ने अपने घोषणा पत्र में कई वादे किए है:-

(1) सबसे पहले मुक्तिधाम निर्माण कार्य मुड़ियाडीह में।

(2) सी.सी. रोड निर्माण नंदकुमार घर से बाईपास रोड तक मुड़ियाडीह।

(3) ग्राम मुड़ियाडीह, नंदेली, डोंगिया तालाबों में गहरीकरण एवं सौंदर्यकरण कराना।

(4) ग्राम मुड़ियाडीह, नंदेली, डोंगिया में स्वागत गेट बनवाना।

(5) राशनकार्ड जिसका नहीं बना है, नियमानुसार उसका राशनकार्ड बनवाना ।

(6) वृद्धापेंशन जिसका नहीं बना है, उसका नियमानुसार पेंशन बनवाना।

(7) विकलांग के लिए पेंशन बनवाना ।

(8) तालाबों में पचरी बनवाना, हण्ड पम्प लगवाना।

(9) सामुदायिक भवन एवं रंगमंच निर्माण करवाना।

(10) ग्राम पंचायत मुड़ियाडीह के अंतर्गत किसी के घर में आकस्मित मृत्यु होने पर 4100/- रूपया एवं एक क्विंटल चावल दिया जायेगा।

टिकेश्वरी सिंह राजपूत ने इन सभी मूलभूत सुविधाओं के वादे के साथ अपनी तीनों प्रतिद्वंदियों को अधिक मतों से हराया, ग्राम पंचायत मुडियाडीह के जनता ने उनके ऊपर भरोसा जताया है अब देखना यह है कि वह अपनी वादों और जनता की भरोसा पर कितना खरा उतर पातीं हैं ।

✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️भ्रष्ट्राचारियों को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular