सतनामी समाज के प्रति द्वेष और घ्रिणित मानसिकता से ग्रसित भाजपा नेत्री हेम कुंवर नायक पर FIR दर्ज,,,

FIR filed against BJP leader Hem Kunwar Nayak for having hatred and hateful mentality towards Satnami community,,,

____भाजपा नेत्री के ऊपर धारा 296,351(2) BNS 3(1)(द), 3(1)(ध) sc/st एक्ट के तहत अपराध दर्ज,,,

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- ताजा ताजा घटित मामला जनपद पंचायत सारंगढ़ की है जहां एक भाजपा नेत्री हेम कुंवर नायक पति डोलमणी नायक के द्वारा जनपद पंचायत के एक कर्मचारी को उसके कार्यालय से लेकर कार्यालय के बाहर तक जाति सूचक एवं अभद्र गाली गलौज किया गया है जिस पर सारंगढ़ थाने मामला हुआ दर्ज।

FIR filed against BJP leader Hem Kunwar Nayak for having hatred and hateful mentality towards Satnami community,,,

जिस सतनामी समाज ने 18 दिसंबर गुरु घासीदास जयंती पर इतना मान सम्मान दिया उसी सतनामी समाज के प्रति भाजपा नेत्री हेम कुंवर नायक के द्वारा मन में रखें सतनामी समाज के प्रति जहर को उगला और संपूर्ण सतनामी समाज को अपमानित कर जातिगत गाली गलौज किया गया।

इस घटना के पश्चात नारद कुर्रे ने सारंगढ़ सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई :-

FIR के अनुसार :-

जनपद पंचायत सारंगढ में डाटा एण्ट्री ऑपरेटर के पद पर पदस्थ हूं कि आज दिनांक 20.12.2024 के दोपहर करीबन 2.30 से 3.00 बजे के मध्य ग्राम झाबड़ निवासी श्रीमती हेमकुंवर नायक द्वारा जनपद पंचायत बरमकेला के राशनकार्ड मे नाम काटने की बात को लेकर विवाद करते हुए अश्लील गाली गलौच एवं जातिगत गाली गलौच (चमरा) दिया गया एवं राशन कार्ड शाखा से बाहर निकलते हुए नारद चमरा देख लूंगी बोलकर धमकी दी। जिसका लिखित शिकायत आवेदन पत्र पेश कर रहा हूं लिखित आवेदन पर धारा 296,351(2) BNS 3(1)(द), 3(1)(ध) sc/st एक्ट का अपराध घटित होना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रार्थी का लिखित आवेदन पत्र नकल जैल है — प्रति, थाना प्रभारी महोदय, थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ विषय- श्रीमती हेमकुंवर नायक पति डोलमणी नायक के विरुद्ध एस.सी.एस.टी. एक्ट के तहत एफ. आई.आर दर्ज करने बाबत। मैं नारद कुर्रे पिता श्री जगदीश कुर्रे निवासी ग्राम खुर्सी तह. सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ का निवासी हूँ मैं जनपद पंचायत सारंगढ़ में डाटा एण्ट्री ऑपरेटर का कार्य करता हूँ साथ ही राशन कार्ड में ऑपरेटर का कार्य भी मैं करता हूँ एवं उच्च अधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशानसार कार्यालय का अन्य कार्य भी करता हूँ। यह कि आज दिनांक 20.12.2024 को दोपहर लगभग 2:30 से 3:00 बजे के बीच श्रीमती हेमकुंवर नायक पति डोलमणी नायक ग्राम झाबड तह. बरमकेला द्वारा बरमकेला का राशनकार्ड से नाम काटने हेतु जनपद पंचायत सारंगढ़ कार्यालय आया उस दौरान मेरे द्वारा उच्च अधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशानुसार 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस मनाने हेतु ग्राम पंचायतों से अटल चौक की साफ सफाई/ मरम्मत / रंगरोगन की जानकारी ग्राम पंचायतों से मंगा कर गूगलशीट अपडेट कर रहा था, इस दौरान श्रीमती हेमकुंवर नायक पति डोलमणी नायक द्वारा जनपद पंचायत बरमकेला का राशन कार्ड में सदस्य का नाम काटने हेतु जनपद पंचायत सारंगढ़ के राशन कार्ड शाखा में मेरे पास आकर मुझे बोलने लगी तो मेरे द्वारा उनको जनपद पंचायत बरमकेला का काम जनपद पंचायत सारंगढ़ का कार्य क्षेत्र नहीं होने के कारण आपका काम बरमकेला जनपद में काम होगा कहा गया, तो उनके द्वारा गुस्से में आकर उंची आवाज में बोलने लगी कि ये जिला है तो यहां काम क्यों नहीं होगा, मुझे यहां भेजा गया है। तुमको राशन कार्ड से सदस्य का नाम काटना पड़ेगा, मेरे द्वारा उनको कहा गया कि तै जा वो महतारी तोर बुता ह बरमकेला जनपद पंचायत में होही। उतने में उनके द्वारा मुझे अपना पहुंच का धौंस दिखाते हुए गुस्से में ताव में आकर तुम्हारा ट्रांसफर करवा दूंगी कहकर अश्लील गाली गलौज करने लगी, मेरे द्वारा मना करने पर तुम चमरा लोग ऐसे हो बोलते हुए और अश्लील गंदी-गदी गाली गलौज करने लगी तथा राशन कार्ड शाखा से बाहर निकलते हुये नारद चमरा को देख लूंगी धमकी दी तथा बाहर निकल कर उनके द्वारा जनपद परिसर में भी जातिगत गाली गलौच (चमरा) जाति समाज ल देख लिहा बोलते हुये (परिसर अंदर में जातिगत गाली गलौच करने लगी तथा परिसर में समाज के अन्य लोग राकेश टाण्डे निवासी उलखर, टोपराम निराला पिता स्व भगाऊराम निवासी अचनाकपाली पो. कनकबीरा विक्की पटेल सरपंच ग्राम पंचायत छातादेई एवं बैरागी यादव पिता शिव प्रसाद यादव ग्राम नरेशनगर पो. कनकबीरा द्वारा मना करने पर उंची आवाज में जाति सूचक (चमरा) गाली गलौच करने लगा तथा 1000 बार चमरा बोलुंगी बोलने लगी जिससे मैं अपने आप को अपमानित महसुस कर रहा हूँ।

भाजपा नेत्री हेम कुंवर नायक के ऊपर धारा 296,351(2) BNS 3(1)(द), 3(1)(ध) sc/st एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है अब देखना यह है कि इस पर पुलिस प्रशासन इस भाजपा नेत्री को कब तक अपने हिरासत में ले पाती है।

✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️भ्रष्ट्राचारियों को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular