Raid on two rice mills of the district: Thousands of quintals of paddy and rice seized,,,
___बरमकेला क्षेत्र के जय भवानी राइस मिल ग्राम बोंदा विकासखंड बरमकेला फर्म के व्यापारी जय प्रकाश अग्रवाल के राइस मिल का औचक निरीक्षण किया गया,,,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- दिनांक 17 दिसंबर 2024 को धान खरीदी केन्द्रों में बढ़ते हुए धान आवक के दबाव को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर धर्मेश साहू के द्वारा बनाए गए टीम में प्रखर चंद्राकर एसडीएम, चितरंजन सिंह जिला खाद्य अधिकारी, शनि पैकरा तहसीलदार, अनिकेत साहू डिप्टी कलेक्टर के द्वारा दो राइस मिल में कार्यवाही की गई।

टीम द्वारा बरमकेला क्षेत्र के जय भवानी राइस मिल ग्राम बोंदा विकासखंड बरमकेला फर्म के व्यापारी जय प्रकाश अग्रवाल के राइस मिल का औचक निरीक्षण किया गया। इस राइस मिल के भौतिक सत्यापन में प्राप्त धान 23636.80 क्विंटल और चावल 1385 क्विंटल की जप्ती, बी -1 रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण बनायी गई। वहीं दूसरी ओर गोपाल राइस मिल बरमकेला का औचक निरीक्षण किया गया है। इस राइस मिल के भौतिक सत्यापन में 913 क्विंटल धान का स्टॉक निर्धारित मात्रा से अधिक पाया। जांच के समय मिल स्वामी गोपाल अग्रवाल द्वारा बी -1 रजिस्टर प्रस्तुत ना किए जाने के कारण मिल में उपलब्ध धान 25402 क्विंटल और चावल 1513 क्विंटल को जप्त किया गया।
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️भ्रष्ट्राचारियों को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
