सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला कलेक्टर धर्मेश साहू ने पवनी और धनसीर में धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण,,,

Sarangarh-Bilaigarh District Collector Dharmesh Sahu inspected the paddy procurement center in Pavani and Dhansir,,,

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- दिनांक 5 दिसंबर 2024 को जिला कलेक्टर धर्मेश साहू ने बिलाईगढ़ क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र पवनी और धनसीर का निरीक्षण किया।

Sarangarh-Bilaigarh District Collector Dharmesh Sahu inspected the paddy procurement center in Pavani and Dhansir,,,

उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में खरीदी केंद्र प्रभारी से आवक जावक, नमी मापक यंत्र, तौल पर्ची, बारदाना, कुल खरीदी, आकस्मिक बरसात से धान को भीगने से बचाने पॉलिथीन व्यवस्था, बैनर में शिकायत और नोडल अधिकारियों के नंबर डिस्प्ले आदि का जानकारी ली।

कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र में उपस्थित किसानों से चर्चा कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान समिति प्रबंधक को नियम अनुसार धान खरीदी करने और किसानों को राज्य शासन द्वारा दी जा रही 72 घंटे में समिति से धान बिक्री की राशि 10 हजार रुपए की तात्कालिक आहरण का लाभ देने के लिए कहा।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान, डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल, तहसीलदार कमलेश सिदार सहित विकासखंड के अधिकारी शामिल रहे।

✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️भ्रष्ट्राचारियों को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular