“संविधान दिवस” सेजेस स्कूल बरमकेला में मनाया गया,,,

“Constitution Day” was celebrated in Sages School Baramkela,,,

सारंगढ़-बिलाईगढ़-बरमकेला :- दिनांक 26 नवंबर 2024 को संविधान के जनक भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के तेलचित्र पर अतिथियों के द्वारा पूजा अर्चना कर, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम (सेजेस) स्कूल बरमकेला में सत्ताधारी दल के वरिष्ठ सदस्य जगन्नाथ पाणिग्राही, मनोहर पटेल, हेमसागर नायक, रामकुमार नायक, बाबूलाल पटेल, कमल चौहान, नरेश कुमार चौहान प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाओं तथा छात्र छात्राओं की उपस्थिति में संविधान दिवस मनाया गया।

“Constitution Day” was celebrated in Sages School Baramkela,,,

इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारत के संविधान के बारे में अनेक जानकारी दी गई कि 26 नवंबर 1949 को हमारे संविधान को अंगीकृत किया गया था। इस वर्ष भारत के संविधान को अंगीकार करने के 75 वर्ष पूर्ण हो गये हैं। जगन्नाथ पाणिग्राही द्वारा संविधान के प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया गया और संविधान के अनुसार आचरण करने की शपथ ली गई। कार्यक्रम में संविधान के प्रति बच्चों में जागरूकता पैदा करने, भारतीय संविधान के महत्व व मौलिक अधिकार और कर्तव्यों की भी जानकारी दी गई।

✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️भ्रष्ट्राचारियों को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular