Newly posted ED K Minj of “RES” visited Sarangarh-Bilaigarh district for the first time after taking charge,,,
प्रमुख बिंदु:-
____ई डी के मिंज ने जल्द से जल्द निर्माण कार्य को गति देने गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए सरकारी कार्यों का सही समय में क्रियान्वयन किए जाने के निर्देश दिए,,,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- जिला ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग (आरईएस) के नव पदस्थ ई डी के मिंज पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले का दौरा किया। जिसमें वह सारंगढ़ मुख्यालय पहुंचे जिला कलेक्टर के बाद सारंगढ़ जनपद पंचायत में विभागीय कार्यालय का निरीक्षण किया। उनके आगमन पर आरईएस एसडीओ श्रीमती खंडेलकर उपयत्री बृजेश गुप्ता, दिनेश नायक, विजय मिरी, बसंत माझी, अंकित, आकाश, दिनेश के साथ गुलदस्ता भेंटकर आत्मीय अभिवादन किया।

ईडी के मिंज ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का परिचय लिया और सारंगढ़ में चल रहे विभागीय कार्यों का समीक्षा चर्चा की। भेट परिचय और समीक्षा के उपरांत वे सीधे टीमरलगा ग्राम पहुंचे, जहां एसडीओ और उपयत्रियों ने निर्माण कार्य से संबंधित स्थल का निरीक्षण करवाया, विस्तृत जानकारियां दी। ई डी के मिंज ने जल्द से जल्द निर्माण कार्य को गति देने गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए सरकारी कार्यों का सही समय में क्रियान्वयन किए जाने के निर्देश दिए वही मीडिया के द्वारा ई डी के मिंज से विभागीय कार्यालय और विभाग के भवन के विषय पर पूछे जाने पर उन्होंने जल्द ही सेटअप के अनुसार कार्यालय और भवन निर्माण होने की बात कही।
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️भ्रष्ट्राचारियों को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
