Mandi Secretary Rajendra Dhurve and Mandi employees seized 61 quintals of illegal paddy from Balram Chandra and Ghanshyam Sahu,,,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- दिनांक 19 नवंबर 2024 को अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के द्वारा कार्रवाई के लिए दिए गए निर्देश के पालन में सारंगढ़ के मंडी सचिव राजेंद्र धुर्वे एवं मंडी कर्मचारी अर्जुन ठाकुर आदि के द्वारा रविवार को सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम उलखर में थोक व्यापारी बलराम चंद्रा के चन्द्रा ट्रेडर्स मंडी में अवैध रूप से भण्डारित धान 38 क्विंटल का मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत जप्ती प्रकरण बनाया गया। इसी प्रकार मंडी अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा ग्राम मल्दा अ में घनश्याम साहू (बालाजी ट्रेडर्स) थोक व्यापारी के गोदाम में अवैध भण्डारित धान 23 क्विंटल का मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर जप्ती प्रकरण बनाया गया।
भ्रष्ट्राचारियों को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
