Before purchasing paddy, Collector Dharmesh Sahu took stock of the preparations,,,
___कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों को सभी प्रकार की सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए,,,,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- दिनांक 13 नवम्बर 2024 को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में 14 नवम्बर से धान खरीदी कार्य के पूर्व, धान खरीदी की समुचित व्यवस्था की तैयारी के संबंध में कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने प्राथमिक सेवा सहकारी समिति कोतरी और हरदी का निरीक्षण कर जायजा लिया।


कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों को सभी प्रकार की सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बरदाना, सीसीटीवी कैमरा, पॉलिथीन, प्राथमिक उपचार बॉक्स, आद्रतामापी यंत्र का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर मार्कफेड, कृषि, सहकारिता, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
