Bilaigarh police station took action against those who made and sold illegal raw Mahua liquor, 25 liters of illegal liquor seized,,,
___बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा 25 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार,,,,
___आरोपी मनहरण पाटले पिता श्याम सुंदर पाटले उम्र 45 वर्ष पर धारा 34 (2). आबकारी एक्ट कायम कर मामला विवेचना में लिया गया,,,,
___इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि विमला, प्र आर निशांत दुबे,आर विमल,अनिल,महिला आर प्रीति खड़िया शामिल रहे,,,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- दिनांक 23 अक्टूबर 2024 को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में बिलाईगढ़ पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है। इसी क्रम में अवैध कच्ची महुआ शराब बना कर बिक्री करने वाले पर कार्यवाही करने में बिलाईगढ़ पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।
जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के द्वारा जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश्वर प्रसाद चंदेल एवं एसडीओपी विजय ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में मुखबीर की सुचना पर 25 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। प्रकरण में दिनांक 23.10.2024 को ग्राम टुंडरी में अवैध कच्ची महुआ शराब बिकी होने की बार-बार सुचना मिल रही थी जो मुखबीर की सुचना पर हमराह स्टॉफ के ग्राम टुंडरी जाकर आरोपी मनहरण पाटले पिता श्याम सुंदर पाटले उम्र 45 वर्ष साकिन टुंडरी थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ-बिलाईगढ़ (छ०ग०) के निवास पर दबिश दिये थे जो आरोपी अपने घर के पीछे बाड़ी में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करते मिला जो उसके कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर प्लास्टिक झिल्ली में रखा अवैध हाथ भट्ठी का बना कच्ची महुआ शराब कुल 25 लीटर मिला जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना बिलाईगढ़ में अप०क्र०-296/2024 धारा 34 (2). आबकारी एक्ट कायम कर मामला विवेचना में लिया गया एवं आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर उसे गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुये विधिवत् गिरफ्तार किया गया है।
प्रकरण के आरोपी को आज दिनांक 23.10.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। इस प्रकार थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरूद्ध बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि विमला, प्र आर निशांत दुबे,आर विमल,अनिल,महिला आर प्रीति खड़िया शामिल रहे ।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
