71 girl students of class 9th in Uchhabhitti got the benefit of free Saraswati cycle scheme,,,,,
सारंगढ़-बिलाईगढ़:- सरस्वती साइकिल योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उच्चभिट्ठी में कक्षा 9वीं के 71 छात्राओं को दिनांक 30 जुलाई 2024 को निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया।

साइकिल प्राप्त होने की खुशी छात्राओं के चेहरे पर साफ झलक रही थी, पैदल आने वाली छात्राओं को स्कूल आने में अब सुविधा होगी। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना नि:शुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उच्चभिट्ठी में अध्ययनरत कक्षा 9वीं के 71 छात्राओं को विद्यालय परिसर में समारोह पूर्वक कार्यक्रम का आयोजन कर साइकिल वितरण किया गया।

प्राचार्य बी.एल. उरांव ने कहां की :- सरस्वती साइकिल योजना का लाभ मिलने से बच्चों को आने जाने की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे अब बच्चे दूसरों पर आश्रित नहीं रहेंगे और बच्चे समयानुसार विद्यालय पहुंच सकेंगे ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती देव कुमारी लहरे ने छात्राओं को साइकिल मिलने की बधाई देते हुए समय पर विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उच्चभिट्ठी के प्राचार्य :- बी.एल. उरांव , अलेख राम सिदार, पुष्पेंद्र कुमार यादव ,बाला राम सोने, मनोज कुमार साय,नीलम संजीव पन्ना,हेमराज थोरिया, गोपाल सिंहं प्रधान, लक्ष्मण कर्ष, मनोहर लाल साहू, रामकिशोर अजय, कु. किरण बंजारे, रमेश कुमार जांगडे आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत उच्चभिट्ठी में श्रीमती देव कुमारी लहरे,भूषण चंद्र मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा मंडल, अध्यक्ष उमेश विश्वकर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री डोरी लाल चंद्रा, लकेश्वर साहू, ईश्वर चंद्र, सुनील यादव ,शंभू शर्मा, डॉक्टर नंदू यादव, नवनीत यादव, अभिनव जांगड़े आदि समस्त व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
