Due to the inactivity of the Excise Department, liquor is being sold openly in the Dhabas of Dharamjaygarh area,,,,,
____धरमजयगढ़ पुलिस तो करती है अवैध शराब बेचने वालों पर कार्यवाही, लेकिन आबकारी विभाग नहीं करती कार्यवाही,,,,,
____बिलासपुर टीम को धरमजयगढ़ के ढाबा में करनी पड़ी कार्यवाही,,,,,
धरमजयगढ़ :- धरमजयगढ़ विकासखण्ड के ग्रामीण क्षेत्र के महिलाएं हर दो-चार दिन में कोई न कोई गांव से थाने आकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर अवैध शराब पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अब चाहती है कि उनके क्षेत्र से पूरी तरह शराब बनाना बेचना एवं पीना बंध हो जाए ताकि किसी की घर बरबाद न हो सके।

अवैध शराब पर कार्यवाही करने के लिए शासन द्वारा आबकारी विभाग संचालित है लेकिन धरमजयगढ़ क्षेत्र में यहां विभाग पूरी तरह निष्क्रिय साबित हो रही है जिसका नतीजा है कि आज गांव की महिलाओं को शराब पर प्रतिबंध लगाने के लिए पुलिस का साथ लेना पड़ रहा है। जबकि आबकारी विभाग को अवैध शराब पर कार्यवाही करनी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं कर रहे हैं जिसके कारण धरमजयगढ़ क्षेत्र के ढाबों में खुलेआम शराब परोसी जा रही है। बताया जाता है कि धरमजयगढ़ के रायगढ़ रोड पर एक ऐसा ढाबा है जिस पर आबकारी विभाग कार्यवाही नहीं करते हैं? उल्टा आबकारी विभाग खुली छूट दे रखा शराब बेचने की? धरमजयगढ़ क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध शराब पर आबकारी विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने के कारण बिलासपुर आबकारी टीम को धरमजयगढ़ के उसी ढाबा में जिस ढाबा को धरमजयगढ़ आबकारी टीम द्वारा खुली छुट दे रखा गया था उस पर कार्यवाही करते हुए ढाबा संचालक को जेल भेज दिया था। इसके बाद भी धरमजयगढ़ के ढाबों पर अवैध शराब पर रोक नहीं लगा है और अब भी खुलेआम शराब परोसी जा रही है। मजेदार बात है कि आबकारी विभाग द्वारा धरमजयगढ़ के ढाबों में कार्यवाही तो कभी कभार करते हैं लेकिन एक ढाबा को छोड़कर?
____ऐसा नहीं है कि हमारे द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही नहीं किया जाता है हम लोग भी अभी कुछ दिन पहले धरमजयगढ़ के बिहारी ढाबा, कापू, पुरूंगा एंव छाल में कार्यवाही किए हैं। रही बात बिलापुर टीम की तो संभागीय उडऩ दस्ता द्वारा धरमजयगढ़ के अनिल ढाबा में कार्यवाही किया है।
एसके नारंग प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक,, धरमजयगढ़
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
