After all, under whose protection is the drunken teacher Lakesh Tandon teaching children under the influence of alcohol?,,,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- स्कूल को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है जहां बच्चे शिक्षा ग्रहण कर अपना भविष्य संवारते हैं परंतु जिस स्कूल के शिक्षक नशेड़ी हो तो ऐसे में स्कूल के छात्रों का भविष्य अंधकार में होना लाजिमी है दरअसल हम बात कर रहे हैं आश्रम शाला भवन सुन्दराभांठा का जहां पर लाकेश टंडन नाम का शिक्षक आए दिन शराब की नशे में भूत होकर बच्चों को पठन-पाठन का कार्य करता है, जो कि लाकेश टंडन ऐसे में अपनी मर्जी के मालिक बन बैठे हैं और जब मर्जी आते हैं और जब मर्जी चले जाते हैं।

___शराबी शिक्षक लाकेश टंडन के ऊपर तत्काल होनी चाहिए कार्यवाही,,,
आश्रम शाला भवन सुन्दराभांठा के शिक्षक लाकेश टंडन जो कि आदतन शराबी है जिनकी वजह से मासूम बच्चों का आने वाला भविष्य गर्त में जा रहा है,”आज के बच्चे कल का भविष्य” इस वाक्यांश का अर्थ एवं भावार्थ शायद शिक्षा अधिकारियों को मालूम ही नहीं, आज के बच्चे कल के भविष्य यह शब्द सिर्फ शब्द बनकर रह गया है। बच्चों की स्कूली शिक्षा प्राथमिक स्तर, माध्यमिक स्तर ,हाई स्कूल, कॉलेजों और कई स्तरों तक चलती है। लेकिन शिक्षा अधिकारियों को यह समझ लेना चाहिए कि बच्चे का प्राथमिक स्तर ही अगर सही नहीं है तो बच्चे आगे कहां बढ़ पाएंगे आज के मासूम बच्चे कल पढ़ लिखकर भविष्य में एसपी, डीएसपी कलेक्टर ,तहसीलदार, पुलिस देश के मंत्री प्रधानमंत्री, इंजीनियर ,पायलट, राष्ट्रपति भी बन सकते हैं लेकिन उनको इस बात की फिक्र कहां की बच्चों की पढ़ाई का स्तर नीचे ही जा रहा है ऊपर उठ नहीं पा रहा है, आखिर कब इन अधिकारियों को आज के बच्चे कल का भविष्य वाक्यांश का अर्थ और भावार्थ समझ में आएगा। ऐसे में शराबी शिक्षक लाकेश टंडन के ऊपर तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए।
____आखिर शराबी शिक्षक लाकेश टंडन को किस अधिकारी या किस राजनेता का संरक्षण प्राप्त है,,,,
शराबी शिक्षक लाकेश टंडन की रवैया एवं शाला में आवाजाही को देखकर यह सामान्य रूप से प्रतीत होता है कि उसके सिर पर किसी न किसी अधिकारी या किसी राजनेता का संरक्षण होना लाजमी है, जो की बेझिझक नशे में दूध नशे में चूर स्कूल में अपना दिनचर्या बिताते हैं।
____उठता सवाल की शराबी लाकेश टंडन पर आज तक किसी अधिकारी ने कार्यवाही क्यों नहीं,,,,
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
